Current Affairs : 15-04-2018

1. हाल ही में इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल में सुरक्षा अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल में सुरक्षा अधिकारी के रूप में “प्रकृति” को नियुक्त किया गया है| “प्रकृति” इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है| इससे पूर्व ITBP में कॉन्स्टेबल रैंक तक महिलाओं की नियुक्ति की जाती थी|
2. हाल ही में नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में विद्यादेवी भंडारी को नियुक्त किया गया है| विद्यादेवी पहली बार 2015 में नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त की गई थी| भंडारी को सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन के सत्तारूढ़ वाम गठबंधन के
साथ ही छोटे दलों का समर्थन हासिल था। राष्ट्रपति चुनाव में संसद और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य वोट देते हैं। विद्या देवी नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. हाल ही में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के निदेशक के रूप में अतुल श्रीवास्त को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अतुल दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत है|
4. विश्व आर्थिक मंच क्या है?
विश्व आर्थिक मंच एक गैर-लाभकारी संस्था है| इसका उद्देश्य विश्व के व्यवसाय, राजनीति, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी लोगों को एक साथ लाकर वैश्विक, क्षेत्रीय और औधोगिक दिशा तय करना है| इस संस्था का मुख्यालय जिनेवा में स्थित है|
5. टीटीवी दिनाकरन कौन है?
टीटीवी दिनाकरन एआईएडीएमके के बागी नेता तथा आरके नगर से निर्दलीय विधायक है| हाल ही में इन्होनें तमिलनाडु में अपनी नई पार्टी लांच की है, उस पार्टी का नाम जयललिता के नाम पर ‘अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम’ रखा गया है|
6. निकोलस सरकोजी कौन है?
निकोलस सरकोजी फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति है| हाल ही में इन पर 2007 में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार अभियान में लीबिया से धन लेने का आरोप लगाया गया है| इन पर लगे आरोप में कहा गया है कि इन्होनें लीबिया के भूतपूर्व नेता मोअम्मार गद्दाफी से 5 करोड़ यूरो की राशि ली थी| फ़्रांस के कानून के हिसाब से विदेश से धन लेना गैर कानूनी है|
7. अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह स्मारक और संग्रहालय बनाने का कार्य कब शुरू किया गया था?
अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह स्मारक और संग्रहालय बनाने का कार्य 13 मार्च 2006 में शुरू किया गया था| यह स्मारक और संग्रहालय अमेरिका में 9/11 हमले में जमींदोज हुए लोगों की याद में बनाया गया था| इस संग्रहालय में 40 हजार से ज्यादा फोटो का कलेक्शन, 14 हजार पेंटिंग और 3500 से ज्यादा रिकॉर्डिंग सिस्टम लगे हुए है| इस संग्रहालय को 21 मई 2014 को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था|
8. तुर्की के अंकारा में बम विस्फोट कब हुआ था?
तुर्की के अंकारा में बम विस्फोट 13 मार्च 2016 में हुआ था| इस बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत हो गई थी|
9. रेनबो पर्वत कहाँ पर स्थित है?
रेनबो पर्वत पेरू में स्थित है| 5,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वत शृंखला दूर तक फैली है। वर्ष में करीब 8 महीने इन पहाड़ों का रंग ऐसा ही होता है। इस पर्वत को माउंटेन ऑफ़ सेवन कलर्स भी कहते है| इस जगह पर उन्हीं लोगों को आने की इजाजत होती है, जो शारीरिक रूप से स्वस्थ हों। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अधिक ऊंचाई पर होने के कारण मौसम कभी भी बिगड़ जाता है और ऑक्सीजन कम होती है।
10. विश्व किडनी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व किडनी दिवस प्रतिवर्ष 13 मार्च को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को किडनी संबंधी रोगों के प्रति जागरूक करने तथा समस्या का निदान करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..