Current Affairs : 14-04-2018

1. हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे सौपा गया है?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सुरेश प्रभु को सौपा गया है| वर्तमान में सुरेश प्रभु केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पद पर कार्यरत है|
2. हाल ही में अमेरिका के सीआईए डायरेक्टर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के सीआईए डायरेक्टर के रूप में जीना हास्पेल को नियुक्त किया गया है| जीना वर्तमान में अमेरिका में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है| जीना इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है|
3. हाल ही में किस देश में पहली हाइड्रोजन बस का परीक्षण किया गया है?

भारत में पहली हाइड्रोजन बस का परीक्षण किया गया है| इस तकनीक में पानी का उत्सर्जन होता है| यह परीक्षण इंडियन ऑयल कारपोरेशन के आरइएंडडी सेंटर में शुरू किया गया है|
4. राजीव चन्द्रशेखर कौन है?
राजीव चन्द्रशेखर राज्यसभा के सदस्य है| हाल ही में इन्होनें उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है| चन्द्रशेखर उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहे थे|
5. “सी-17 ग्लोबलमास्टर” क्या है?
“सी-17 ग्लोबलमास्टर” विश्व के बड़े मालवाहक जहाजों में से एक है| ग्लोबलमास्टर कारगिल, लद्दाख और अन्य उत्तरी और उत्तर पूर्वी सीमाओं जैसे कठिन स्थानों पर भी आसानी के लैंडिंग कर सकता है| यह विमान बहुत गर्म और ठंडे वातावरण में उड़ान भर सकता है| इस विमान में लैंडिंग में परेशानी होने की स्थिति में रिवर्स गियर भी दिया गया है| यह विमान चार इंजनों से लैस है| यह विमान मिसाइल वार्निंग सिस्टम और सॉफ्टवेर सपोर्टेड मिशन प्लानिंग सिस्टम से लैस है| यह विमान एक बार में 188 सैनिकों को ले जा सकता है|
6. “परमवीर परवाने” पुस्तक की लेखिका कौन है?
“परमवीर परवाने” पुस्तक की लेखिका डॉ. प्रभात किरण जैन है| इस पुस्तक में लघुकथा, कविताएँ और गाने है, जो युद्ध के दौरान बहादुर सैनिकों के बलिदान का वर्णन करते है|
7. हाल ही में शीतकालीन पैरालिपिक्स में स्वर्ण पदक किस खिलाडी ने जीता है?
शीतकालीन पैरालिपिक्स में स्वर्ण पदक स्लोवाकिया की हेनरिएटा फर्कासोवा ने जीता है| इन्होनें महिलाओं की विजन इम्पेयर्ड डाउनहिल स्कीइंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है|
8. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
अन्तराष्ट्रीय सौर गठबंधन शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस सम्मेलन में वित्तीय तंत्र, काउड फंडिंग और तकनीक हस्तांतरण के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जायेगा| इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है|
9. अफ़ग़ान के शासक उस्मान खान लोहानी की मृत्यु कब हुई थी?
अफ़ग़ान के शासक उस्मान खान लोहानी की मृत्यु 12 मार्च 1612 में नेकुजयाल के युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के कारण हुई थी|
10. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी युद्ध विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी कब की थी?
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी युद्ध विमानों ने जापान की राजधानी टोकियो पर भीषण बमबारी 10 मार्च 1945 में की थी| जिसके कारण टोकियो में लगभग 1 लाख मारे गए थे|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..