Current Affairs : 13-04-2018

1. हाल ही में किस राज्य में 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने संबंधी विधेक पारित किया गया है?
राजस्थान में 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने संबंधी विधेक पारित किया गया है| मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान करने वाला भारत का दूसरा राज्य है|
2. हाल ही में किस देश की राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

मॉरीशस की राष्ट्रति अमीना गुरीब फकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| अमीना ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है|
3. हाल ही में प्रधान सूचना अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
प्रधान सूचना अधिकारी के रूप में भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सीतांशु कार को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में सीतांशु आकाशवाणी समाचार में महानिदेशक पद पर कार्यरत है|
4. “चौकस” क्या है?
“चौकस” एक मोबाइल एप है| इस एप के जरिए लोग नफरत भरे भाषणों की रिपोर्ट कर सकेंगे। इसे पाकिस्तान की नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी यानी एनसीटीए ने साइबर काउंटर टेररिज्म इनिशिएटिव के तहत लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल एप से सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह एप इस्तेमाल करने वाले इसके माध्यम से तस्वीरें, ऑडियो, वीडियो या लिखित संदेश भेज सकेंगे। यह एप पाकिस्तान में आतंकवाद और सांप्रदायिकता का मुकाबले करने के उद्देश्य से लांच किया गया है|
5. नरेंद्र झा कौन थे?
नरेंद्र झा बॉलीवुड के अभिनेता थे| इन्होनें “हैदर’, ‘काबिल’, ‘रईस,’ “घायल वन्स अगेन’, ‘शोरगुल’, “हमारी अधूरी कहानी’ समेत दो दर्जन से अधिक फिल्मों और 70 टीवी सीरियल में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. महबूबा मुफ़्ती कौन है?
मेहबूबा मुफ़्ती जम्मू-कश्मीर के वित्त मंत्री है| हाल ही में इन्हें वित्त मंत्री से बर्खास्त कर दिया गया है| इन्होनें कश्मीर पर एक टिप्पणी की थी, जिसके कारण इन्हें वित्त मंत्री पद से बर्खास्त किया गया है|
7. “संवेदना” क्या है?
“संवेदना” भारतीय वायु सेना द्वारा मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए शुरू किया अभ्यास है| यह दक्षिण एशिया क्षेत्र का पहला सैन्य राहत आपदा अभ्यास है| “संवदेना” को आयोजित करने का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के समन्वय में सभी हितधारकों को एकीकृत करना है|
8. ‘द किंग ऑफ द डार्क चैंबर’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘द किंग ऑफ द डार्क चैंबर’ पुस्तक के लेखक रविन्द्रनाथ टैगोर है| इस पुस्तक में इनके बांग्ला नाटक ‘राजा’ का अंग्रेजी अनुवाद है| यह नाटक एक करिश्माई, अनदेखे और अंतर्यामी राजा के इर्द- गिर्द घूमता है। हाल ही में यह पुस्तक 45 हजार रुपये में नीलाम हो गई है|
9. मुंबई में एक साथ 13 बम धमाके कब हुआ थे?
मुंबई में एक साथ 13 बम धमाके 12 मार्च 1993 में हुए थे| इस बम धमाके में 257 लोग मारे गए थे तथा 800 लोग घायल हो गए थे| 12 मार्च को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है|
10. अमेरिका में पहली महिला कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
अमेरिका में पहली महिला कॉलेज की स्थापना मिसिसिपी ने 12 मार्च 1884 में की थी|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..