Current Affairs : 29-03-2018

1. हाल ही में किस देश में महिलाओं को सेना में भर्ती होने की अनुमति प्रदान की गई है?
सऊदी अरब में महिलाओं को सेना में भर्ती होने की अनुमति प्रदान की गई है| महिलाओं के लिए सेना की यह नौकरी स्वैछिक होगी, अर्थात महिलाओं के लिए सेना में जाना अनिवार्य नही है|
2. गार्जियनशिप सिस्टम किस देश में लागू है?
गार्जियनशिप सिस्टम सऊदी अरब में लागू है| इस सिस्टम के तहत कोई भी महिला अपने पति, भाई या पिता की अनुमति के बिना किसी भी सरकारी कागज पर हस्ताक्षर नही सकती है| सऊदी अरब में महिलाओं को अकेले यात्रा करने तथा किसी शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने के लिए अपने घर में किसी पुरुष की अनुमति लेनी पड़ती है|

3. ‘धनुष’ क्या है?
‘धनुष’ स्वदेश में निर्मित मिसाइल है| यह मिसाइल 8.35 मीटर लंबी और 0.9 मीटर चौड़ी है| यह मिसाइल 350 किलोमीटर तक मार कर सकती है| यह मिसाइल 500 किलोग्राम पेलोड साथ ले जाने तथा जमीन एवं समुद्र में अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है| हाल ही में ‘धनुष’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है|
4. नीलाभ मिश्रा कौन थे?
नीलाभ मिश्रा नेशनल हेराल्ड अख़बार के मुख्य सम्पादक थे| नीलाभ मिश्रा ने नेशनल हेराल्ड के अलावा नवजीवन और कौमी आवाज के डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी संभाला था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. भानू कुमार शास्त्री कौन थे?
भानू कुमार शास्त्री पूर्व सांसद व खादी ग्रामोघोग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थे| भानू प्रताप की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के साथ प्रगाढ़ मित्रता थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्व शांति पुरस्कार से स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एम्बेसडर दादी जानकी को सम्मानित किया गया है| जानकी को यह पुरस्कार नारी उत्थान, समाजसेवा तथा विश्व शांति के लिए किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है|
7. रानी रामपाल का संबंध किस खेल से है?
रानी रामपाल का संबंध महिला हॉकी से है| रानी रामपाल को भारतीय हॉकी टीम में ‘रानी’ के नाम से जाना जाता है| रानी रामपाल 2010 हॉकी विश्व कप में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की (15 वर्ष) की खिलाडी थी| हाल ही में रानी को कोरिया के साथ होने वाली श्रृंखला के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है|
8. हाल ही में ऑस्ट्रियन ओपन बैडमिंटन का ख़िताब किसने जीता है?
ऑस्ट्रियन ओपन बैडमिंटन का ख़िताब भारत के पारुपल्ली कश्यप ने जीता है| कश्यप ने ऑस्ट्रियन ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में राउल मस्ट को 21-18, 21-19 से हराकर यह ख़िताब जीता है|
9. भारत का एकमात्र जैन मंदिर, जिसे स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है, कहाँ पर स्थित है?
भारत का एकमात्र जैन मंदिर, जिसे स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है, ग्वालियर में स्थित है| इस मंदिर की छत और दीवारों पर 100 किलो सोने से नक्काशी की गई है। इस मंदिर में भगवान श्री 1008 पार्श्वनाथ की प्रतिमा है, जो संवत 1212 से प्रतिष्ठित है। जबकि यहां एक से लेकर 6 इंच तक की 193 मूर्तियां हैं। जो चांदी, मूंगा, स्फटिक, मणि, स्लेट, कसौटी से बनी हुई हैं। इनमें भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति तीन अलग-अलग समय पर देखने पर अलग-अलग रंग की नजर आती है।
10. यहूदी युवक ने हेबरॉन मस्जिद में घुसकर अंधाधुध फायरिंग कब की थी?
यहूदी युवक ने हेबरॉन मस्जिद में घुसकर अंधाधुध फायरिंग 25 फरवरी 1994 में की थी| इस फायरिंग में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी| जिस समय फायरिंग की गई उस समय रमजान के पवित्र महीना होने के कारण मस्जिद में लगभग 800 लोग मौजूद थे, जो सुबह की नमाज अदा करने आए थे। इस यहूदी युवक ने अंदर पहुंचते ही लगातार 10 मिनट तक फायरिंग की थी|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..