Current Affairs : 24-03-2018

1. हाल ही में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के अध्यक्ष पद से किसे अयोग्य घोषित किया गया है?
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के अध्यक्ष पद से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किया गया है| सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष तौर पर नवाज द्वारा लिए सभी निर्णय अमान्य है| चीफ जस्टिस साकिब निसार की अध्यक्षता वाली बेंच ने चुनाव अधिनियम 2017 के खिलाफ यह फैसला सुनाते हुए कहा कि देश के संविधान के तहत अयोग्य करार व्यक्ति नेशनल असेंबली या सीनेट में किसी को नामित करने के डाक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने वाले पद को ग्रहण नहीं कर सकता है। नवाज को पिछले साल पनामा पेपर्स भ्रष्टाचार मामले में नाम आने पर सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक पद के अयोग्य करार दे दिया था।
2. हाल ही में ‘मिशन बियांद’ किस राज्य में शुरू किया गया है?

‘मिशन बियांद’ दिल्ली में शुरू किया गया है| इस योजना का उद्देश्य नगरपालिका स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के स्तर को बेहतर बनाना है| इस योजना के तहत ‘बेहतर’ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ‘उज्ज्वल’ समूह में, माध्यम स्तर के अंक ‘उत्कर्ष’ समूह में और निम्न स्तर के अंक प्राप्त छात्रों को ‘उद्यम’ समूह में रखा जायेगा|
3. किस गाँव को आयल पेंटिंग के रूप में जाना जाता है?
चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में स्थित दफन गाँव को आयल पेंटिंग के रूप में जाना जाता है| यह गाँव मशहूर कलाकारों द्वारा कलाकृति तस्वीरों को ऑयल पेंटिंग के माध्यम से उत्पादित करने का बड़ा व्यवसाय करता है| यह गाँव विश्व भर में उपलब्ध आयल पेंटिंग का 60% उत्पादन करता है|
4. ‘वीला’ क्या है?
‘वीला’ विश्व की सबसे उम्रदराज गोरिला थी| यह गोरिला सैन डिएगो चिड़ियाघर सफारी पार्क में रखी जा रही थी| यह गोरिला कई पश्चिमी गोरिला के लिए सेरेगोट मदर भी रह चुकी है| हाल में इसका निधन हो गया है|
5. कल्याण सिंह चौहान कौन थे?
कल्याण सिंह चौहान नाथद्वारा से भाजपा विधायक थे| चौहान 2008 के चुनाव में कांग्रेस नेता डॉ. सीपी जोशी को एक वोट से हराकर सुर्खियों में आए थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. अवनी चतुर्वेदी कौन है?
अवनी चतुर्वेदी भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर प्लेन पायलट है| अवनी ने अकेले मिग-21 फाइटर जेट को उड़ाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है| अवनी चतुर्वेदी ने गुजरात के जामनगर एयरबेस से उडान भरकर अपना मिशन पूरा किया है?
7. हाल ही में चागा बैराम उत्सव कहाँ पर मनाया जा रहा है?
चागा बैराम उत्सव रूस में मनाया जा रहा है| इस उत्सव में सभी लोग शहर के मेन स्क्वेयर में इकट्ठा होते है, जहाँ कई डांस परफॉरमेंस और म्यूजिकल कॉन्सर्ट्स होते हैं। इस उत्सव को व्हाइट हॉलिडे के नाम से भी जाना जाता है|
8. हाल ही में ‘स्वच्छाग्रह-बापू को कर्यजललि’संस्कृति महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया गया है?
‘स्वच्छाग्रह-बापू को कर्यजललि’ संस्कृति महोत्सव वाराणसी में आयोजित किया गया है| यह महोत्सव वाराणसी के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक उद्योगों की सराहना करने और उसके सांस्कृतिक रूपों का उपयोग करके स्वच्छता की आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|
9. सर्वप्रथम किस देश के वैज्ञानिकों ने क्लोनिंग की मदद से भेड़ बनाई थी?
सर्वप्रथम स्कॉटलैंड के वैज्ञानिकों ने 22 फरवरी 1996 में क्लोनिंग की मदद से भेड़ बनाई थी| क्लोन बनाने के लिए जिस कोशिका का इस्तेमाल किया गया, वो स्तन से ली गई थी| इस भेड़ का नाम अभिनेत्री और गायिका डॉली पार्टन भी काफी हृष्ट-पुष्ट थीं, उन्हीं के नाम पर इस भेड़ का नाम डॉली रखा गया था|
10. पेरियार वन्यजीव अभ्यारण कहाँ पर स्थित है?
पेरियार वन्यजीव अभ्यारण केरल में स्थित है| यह अभ्यारण टाइगर आरक्षित और एशियाई हाथी के लिए प्रसिद्ध है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..