Current Affairs : 15-03-2018

1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
इथियोपिया के प्रधानमंत्री हेलेमेरियम देसालेगन ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है| हेलेमेरियम ने लंबे समय से हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों एवं पिछले साल के राष्ट्रव्यापी आपातकाल के कारण इस्तीफा दिया है|
2. हाल ही में भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रो. अरविंद पी जमखडेकर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में जमखडेकर पुणे डेक्कन कॉलेज में चांसलर के पद पर कार्यरत है|

3. हाल ही में आइकोनिक टूरिज्म साइड के रूप में भारत के कितने पर्यटन स्थलों को चयनित किया गया है?
आइकोनिक टूरिज्म साइड के रूप में भारत के 10 पर्यटन स्थलों को चयनित किया गया है, इन्हें चरणबद्ध तरीकें से विकसित किया जायेगा| इस परियोजना का उद्देश्य समग्र दृष्टिकोण में बुनियादी ढांचे के विकास, प्रौघोगिकी की तैनाती, निजी निवेश, ब्रांडिंग, और विपणन को आकर्षित करना है|
4. ऑरोरा किसे कहते है?
पृथ्वी के दोनों ध्रुवों अर्थात दक्षिणी और उत्तरी ध्रुव के आसमान में हरे, लाल और नीले रंग के मिश्रण से उत्पन्न होने वाले प्रकाश को ऑरोरा कहते है|
5. स्वामी राम स्वरूप कौन थे?
स्वामी राम स्वरूप प्रसिद्ध रसाचार्य थे| इन्होनें विश्व भर में लीलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को भक्ति रस का दर्शन करवाया था| इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में रॉटरडम टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
रॉटरडम टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर ने जीता है| फेडरर ने रॉटरडम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह फेडरर के करियर का 97वां ख़िताब है|
7. हाल ही में राष्ट्रीय केला फेस्टिवल कहाँ पर आयोजित किया गया है?
राष्ट्रीय केला फेस्टिवल केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया है| यह फेस्टिवल केले की बढती मांग की पूर्ति करने और जंगली केले की प्रजाति को बचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है| भारत, विश्व में केले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश है|
8. औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा कब किया था?
औरंगजेब ने जिंजी के किले पर कब्जा 17 फरवरी 1698 में किया था| औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया था|
9. रुडाउ का युद्ध कब हुआ था?
रुडाउ का युद्ध 17 फरवरी 1370 में हुआ था| यह युद्ध जर्मनी और लिथुआनिया के मध्य हुआ था| इस युद्ध में जर्मनी ने लिथुआनिया को बुरी तरह परास्त किया था|
10. भारत में विमान से डाक पहुँचाने का कार्य कब शुरू किया गया था?
भारत में विमान से डाक पहुँचाने का कार्य 18 फरवरी 1911 में किया गया था| एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहबाद में हुई थी| 10 कि.मी. की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए थे|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..