Current Affairs : 13-03-2018

1. हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भास्कर चौबे को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में भास्कर चौबे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है|
2. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| जुमा पर पद छोड़ने का दबाव बढता रहता था| इन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये जा चुके है|
3. फुट एंड माउथ क्या है?

फुट एंड माउथ विभक्त-खुर वाले पशुओं का संक्रामक रोग है| यह रोग गाय, भैंस, भेड़, बकरी जैसे पालतू पशुओं से उनके संपर्क में आने वाले इंसान तक पहुँचता है|
4. “तेय्यम ” क्या है?
“तेय्यम ” केरल के उत्तर मलबार की एक प्रमुख पूजा अनुष्ठान है| यह अनुष्ठान, मुख्य रूप में कोलत -नाड इलाके मे और कर्णाटक के कोडगु और तुलु नाडु इलाके में एक जीते-जागते पंथ के रूप मे हज़ारों साल पुरानी रीति और विधिओं से निष्पादित किया जाता है। तेय्यम के निष्पादक समाज की निछ्ली जातियों के सदस्य होते हैं और उनकी इस कलारूप में खास योगदान है। इन इलाकों के लोग, तेय्यम को भगवान के प्रतिरूप मानते हैं और इनसे आशीर्वाद लेते है। तुलु नाडु इलाके मे इसको भूत- कोल कह्ते हैं।
5. अरुण मारवाह कौन है?
अरुण मारवाह एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन है| हाल ही में इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है| इन पर वॉट्सएप के जरिये गोपनीय दस्तावेज एक महिला को भेजने का आरोप है|
6. पार्बती घोष कौन थी?
पार्बती घोष प्रसिद्ध उड़िया अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक थी| इन्हें ‘लक्ष्मी’, और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों के बेहतर अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का संबंध किस खेल से है?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का संबंध फुटबॉल से है| रोनाल्डो रियल मैड्रिड की और से खेलते है| हाल ही में रोनाल्डो चैम्पियंस लीग में एक क्लब से खेलते हुए 100 गोल करने वाले पहले खिलाडी बन गए है|
8. हाल ही में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
विश्व सरकार शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है| यह विश्व सरकार शिखर सम्मेलन का 6वां संस्करण है| यह सम्मेलन भारत के मानद मेहमान देश के उभरते आर्थिक विकास को प्रदर्शित करने, मूल्यवान ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को उजागर करने तथा देश की अनूठी संस्कृति पर विस्तार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है|
9. विश्व का सबसे बड़ा लव बैंक कहाँ पर स्थित है?
विश्व का सबसे बड़ा लव बैंक स्लोवाकिया में स्थित है| इस बैंक में स्लोवक कवि आंद्रेज स्लाकोविक की दुनिया की सबसे लंबी लव पोयम की प्रदर्शनी लगाई गई है। इन्होनें यह कविता प्रेमिका मारिया के साथ प्रेम में नाकाम होने पर 1844 में लिखी थी, जो 2900 लाइनों में है।
10. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है| 2011 में यूनेस्कों जनरल कांफ्रेस द्वारा 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी| वर्ष 2018 रेडियो दिवस का विषय “रेडियो एंड स्पोर्ट्स” रखा गया है| 13 फरवरी 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की स्थापना की गई थी|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..