Current Affairs : 11-03-2018

1. हाल ही में किस राज्य में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाई गई है?
बिहार में सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाई गई है| बिहार सिगरेट की खुदरा बिक्री पर रोक लगाने वाला देश का 12वां राज्य है| इससे पहले उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में खुली सिगरेट बेचने पर रोक लगाई जा चुकी है|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘दस्तक’ अभियान शुरू किया गया है?

उत्तर प्रदेश में ‘दस्तक’ अभियान शुरू किया गया है| यह अभियान उत्तर प्रदेश में फैले दिमागी बुखार की रोकथाम और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है|
3. जापानी इन्सेफ़लाइटिस क्या है?
जापानी इन्सेफ़लाइटिस को दिमागी बुखार के नाम से भी जाना जाता है| यह बीमारी फ्लैवी नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है| फ्लैवी वायरस जंगली सूअर एवं पक्षियों के माध्यम से फैलता है| इस बीमारी का असर सबसे पहले दिमाग पर पड़ता है| इस बीमारी के कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, तथा सांस लेने में दिक्कत होने लगती है| इस बीमारी में आँखे लाल हो जाती है और शारीर अकड़ने लगता है| इस वायरस की खोज जापान में 1871 में की गई थी|
4. स्काईडाइविंग किसे कहते है?
पैराशूट की सहायता से किसी विमान से बाहर छलांग लगाने और धरती पर वापस लौटने के एडवेंचर को स्काईडाइविंग कहते है| स्काईडाइविंग की शुरुआत आंद्रे-जैक्स ने की थी, इन्होनें 1797 में एक गर्म हवा के गुब्बारें से सफलतापूर्वक पैराशूट से कूद पूरी की थी|
5. शर्मीला निकोलेट कौन है?
शर्मीला निकोलेट भारतीय महिला गोल्फ खिलाडी है| शर्मीला चीनी महिला पेशेवर गोल्फर एसोसिएशन टूर के लिए अहर्ता प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय गोल्फर है| चीनी महिला पेशेवर गोल्फर एसोसिएशन महिलाओं के लिए एक पेशेवर गुटुर है, जिसमें प्रदर्शन से महिला खिलाडियों को महिला वर्ल्ड रैंकिंग में अंक प्राप्त होते है|
6. जगमाल सिंह यादव कौन थे?
जगमाल सिंह यादव पूर्व यातायात मंत्री थे| जगमाल सिंह तीन बार तिजारा विधानसभा से विधायक चुने गए तथा भैरोरसिंह शेखावत की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
7. हाल ही में विंटर ओलिंपिक में स्नोबोर्ड हाफपाइप का गोल्ड किसने जीता है?
विंटर ओलिंपिक में स्नोबोर्ड हाफपाइप का गोल्ड अमेरिका की स्नोबोर्डर कोल किम ने जीता है| किम इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली सबसे युवा स्नोबोर्डर है|
8. हाल ही में एशियाई पैरा साइक्लिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की गई है?
एशियाई पैरा साइक्लिंग चैंपियनशिप म्यांमार के नेपिडॉ में आयोजित की गई थी| इस चैंपियनशिप में भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते है|
9. साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत कब की गई थी?
साहित्य अकादमी पुरस्कार की शुरुआत 1954 में की गई थी| यह एक साहित्यिक पुरस्कार है, जिसे प्रतिवर्ष भारतीय लेखकों को उनकी कृतियों के लिए दिया जाता है| यह पुरस्कार सभी भाषाओँ के लेखकों को दिया जाता है| इस पुरस्कार के डिज़ाइनर भारतीय फ़िल्मकार ‘सत्यजीत रे’ थे|
10. ‘राष्ट्रीय डिवर्मिग दिवस’ कब मनाया जाता है?
‘राष्ट्रीय डिवर्मिग दिवस’ प्रतिवर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों में मध्य कीड़ा संक्रमण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..