Current Affairs : 10-03-2018

1. हाल ही दक्षिण अफ्रीका का रिज़र्व बैंक किसके सम्मान में नोट जारी करेगा?
दक्षिण अफ्रीका का रिज़र्व बैंक नेल्सन मंडेला के जन्म के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 10, 20, 50, 100 और 200 रैंड के नोट जारी करेगा।
2. हाल ही में किस देश में ओलिंपिक बुलेट ट्रेन चलाई गई है?
दक्षिण कोरिया में ओलिंपिक बुलेट ट्रेन चलाई गई है| यह ट्रेन 250 किमी प्रतिघंटे की रफ़्तार से चलती है| राजधानी सोल से प्योंगचान जाने के लिए 3 से 6 घंटे का समय लगता है,
लेकिन इस ट्रेन से यह दूरी मात्र 1 घंटे 40 मिनट में पूरी की जा सकती है| यह ट्रेन सेवा विंटर ओलिंपिक को देखते हुए शुरू की गई है|
3. हाल ही में विश्व का सबसे ऊँचा होटल कहाँ पर बनाया गया है?
विश्व का सबसे ऊँचा होटल दुबई में बनाया गया है| इस 75 मंजिला होटल की ऊंचाई 356 मीटर है| इस होटल पर शुद्ध सोने की परत चढ़ाई गई है| इस होटल में 232 डीलक्स रूम, 31 टू-बेड रूम सुइट, 528 कमरे हैं, चार रेस्त्रां, और हेल्थ क्लब भी है|
4. मौलाना सलमान नदवी कौन है?
मौलाना सलमान नदवी मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य है| हाल ही में इन्हें नदवी बोर्ड से निकाल दिया गया है| इन्होनें पिछले दिनों धर्मगुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ बैठक के बाद कहा था कि विवादित भूमि पर मंदिर बनवाना चाहिए। बदले में मस्जिद के लिए दोगुनी जमीन दें और मुस्लिमों के लिए यूनिवर्सिटी खोलें। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नदवी की इन बातों से खफा था।
5. हाल ही में एलन बॉर्डर पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया है?
एलन बॉर्डर पुरस्कार से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को सम्मानित किया गया है| स्मिथ ने पिछले एक साल में 81.56 के औसत से टेस्ट में 1305 रन बनाए थे। स्मिथ को पिछले महीने ही आईसीसी का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट चुना गया था। स्मिथ को इससे पहले 2015 में भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|
6. कैगिसो रबाडा का संबंध किस खेल से है?
कैगिसो रबाडा का संबंध क्रिकेट से है| रबाड़ा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज की मुख्य भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्हें भारत के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में उस समय आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जब इन्होनें भारतीय खिलाडी शिखर धवन को आउट करने के बाद उन्हें हाथों से बाहर जाने का इशारा किया था| हाल ही में इन पर मैच फ़ीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है|
7. टॉमस बेर्डिच का संबंध किस खेल से है?
टॉमस बेर्डिच का संबंध टेबल टेनिस से है| टॉमस की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 16 है| बेर्डिच 2012 और 2013 में चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे| हाल ही में इन्होनें टेबल टेनिस से संन्यास की घोषणा की है|
8. हाल ही में रियो कार्निवल कहाँ मनाया जा रहा है?
रियो कार्निवल ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरिया में मनाया जा रहा है| इस कार्निवल के माध्यम से लोग ईश्वर से वरदान में मिले जल का आभार जताते है| इस कार्निवल में सांबा परेड की जाती है| यह परेड पुर्तगाली और स्थानीय अफ़्रीकी सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रदर्शन के लिए की गई थी| सांबा परेड में हिस्सा लेने वाले ग्रुप्स ने इस बार जेंडर इक्वैलिटी की मांग से लेकर यौन शोषण के खिलाफ तक आवाज उठाई है।
9. दुनिया का सबसे बड़ा ग्लासहाउस कहाँ पर स्थित है?
दुनिया का सबसे बड़ा ग्लासहाउस लंदन के ‘क्यों गार्डस’ में स्थित है| इस ग्लासहाउस को विक्टोरिया ग्लासहाउस और टैंपरेट हाउस के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे विक्टोरियाई आर्किटेक्ट डेसीमस बर्टन ने 1860 में डिजाइन किया था। इस ग्लासहाउस की लंबाई 628 फिट है| इस ग्लासहाउस में अफ्रीका, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीपों के अलावा हिमालय के दुर्लभ प्रजाति के 1000 पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इस ग्लासहाउस को 2013 में जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया था| हाल ही में इसे फिर से खोला गया है|
10. पहली बार टेडी बियर को दुकान में बिक्री के लिए कब रखा गया था?
पहली बार टेडी बियर को दुकान में बिक्री के लिए रुजवेल्ट ने 15 फरवरी 1903 में रखा था| रूजवेल्ट के शिकार के शौक से ही मिख्टॉम को टेडी बियर बनाने की प्रेरणा मिली थी। रूजवेल्ट ऐसे शिकार अभियान का नेतृत्व करते थे, जिसमें अधिक से अधिक जानवर मारे जाते थे। माना जाता है कि 1902 में मिसिसिपी में शिकार के दौरान रूजवेल्ट ने एक ऐसे काले भालू को देखा जो पेड़ से बंधा हुआ था। वह जख्मी था और रूजवेल्ट के गाइड ने उसे पेड़ से बांध दिया था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..