Current Affairs : 01-03-2018

1) 25 फरवरी 2018 को सम्पन्न वर्ष 2018 के शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों (2018 Winter Olympics) में कौन सा देश पदक तालिका (Medals Tally) पर प्रथम स्थान पर रहा? – नॉर्वे (Norway)
विस्तार: 14 स्वर्ण, 14 रजत और 11 काँस्य पदक जीतकर नॉर्वे (Norway) 2018 के शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों की पदक तालिका पर प्रथम स्थान पर रहा। इन खेलों का समापन 25 फरवरी 2018 को हुआ। जर्मनी (Germany) पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा तथा उसने 14 स्वर्ण, 10 रजत और 7 काँस्य पदक जीते। वहीं 11 स्वर्ण, 8 रजत और 10 काँस्य पदक जीतकर कनाडा (Canada) तीसरे स्थान पर रहा।

 वर्ष 2018 के शीतकालीन ऑलम्पिक खेल (जिन्हें आधिकारिक तौर पर 23वें (XXIII) शीतकालीन खेल के नाम से सम्बोधित किया गया) का आयोजन 9 से 25 फरवरी 2018 के बीच दक्षिण कोरिया (South Korea) के प्योंगचांग (PyeongChang) शहर में किया गया। इन खेलों के उद्घाटन तथा समापन समारोह प्योंगचांग ऑलम्पिक स्टेडियम में आयोजित किए गए। अगले शीतकालीन ऑलम्पिक खेलों का आयोजन चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में वर्ष 2022 में किया जायेगा।
……………………………………………………………………..
2) 26 फरवरी 2018 को दिवंगत हुए सुप्रसिद्ध नौकरशाह टी.एस.आर. सुब्रह्मण्यम (T.S.R. Subramanian) को नौकरशाही से सम्बन्धित किस मुद्दे पर अपनी प्रभावी भूमिका के लिए जाना जाता है? – नौकरशाही को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करने में
विस्तार: पूर्व कैबिनेट सचिव (former Cabinet Secretary) तथा सुप्रसिद्ध नौकरशाह टी.एस.आर. सुब्रह्मण्यम (T.S.R. Subramanian) का 26 फरवरी 2018 को 79 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। वे 1961 बैच के उत्तर प्रदेश काडर (UP Cadre) के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी थे तथा नौकरशाही में राजनीतिक हस्तक्षेप को समाप्त करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है। उनकी पहल पर ही सर्वोच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय दिया था।
 सुब्रह्मण्यम 1 अगस्त 1996 से 31 मार्च 1998 तक केन्द्रीय कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) रहे थे। उन्होंने तीन प्रधानमंत्रियों के अधीन कार्य किया था – एच.डी. देवगौडा, अटल बिहारी वाजपेयी और इंदर कुमार गुजराल।
 वे पूर्व नौकरशाहों के उस गुट में शामिल थे जिन्होंने नौकरशाही को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी।

 इसी जनहित याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने वर्ष 2013 में अपने निर्णय में केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि नौकरशाहों को राजनीतिक हस्तक्षेप व जल्दी-जल्दी स्थानांतरण से बचाने के लिए उनकी तैनाती की अवधि निश्चित की जाए। इसके अलावा न्यायालय ने केन्द्र को सिविल सेवा बोर्ड गठित करने का आदेश भी दिया था जिसे तीनों अखिल भारतीय सेवाओं – भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFoS) के अधिकारियों ले स्थानांतरण पर निर्णय लेने का अधिकार सौंपा गया था।
 सुब्रह्मण्यम टीवी पर आने वाली बहसों पर भी काफी लोकप्रिय थे तथा वे नौकराशाही से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय दिया करते थे।
……………………………………………………………………..
3) उस जिम्नास्ट का क्या नाम है जिसने 24 फरवरी 2018 को जिम्नास्टिक्स विश्व कप (Gymnastics World Cup) में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने का गौरव हासिल किया? – अरुणा बुड्डा रेड्डी (Aruna Budda Reddy)
विस्तार: 22-वर्षीया अरुणा बुड्डा रेड्डी (Aruna Budda Reddy) ने उस समय नया इतिहास बनाया जब 24 फरवरी 2018 को उन्होंने मेलबर्न (Melbourne) में चल रहे जिम्नास्टिक्स विश्व कप (Gymnastics World Cup) की महिला वॉल्ट (Vault) स्पर्धा में 13.649 अंक हासिल कर काँस्य पदक जीत लिया। इसी के साथ वे किसी जिम्नास्टिक्स विश्व कप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।
 इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक स्लोवानिया (Slovania) की जासा किस्लेफ (Tjasa Kysslef) ने जीता जबकि रजत पदक पर मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया (Australia) की एमिली व्हाइटहेड (Emily Whitehead) ने कब्जा किया।
 अरुणा ने अपना पहला राष्ट्रीय पदक वर्ष 2005 में हासिल किया था जिससे उन्हें जिम्नास्टिक्स को करियर के रूप में लेने की प्रेरणा मिली। वहीं जिम्नास्टिस्क में उनका अंतर्राष्ट्रीय सफर वर्ष 2014 के राष्ट्रमण्डल खेलों में शुरू हुआ जहाँ वॉल्ट के क्वालिफिकेशन दौर में उन्हें 14वें स्थान से संतोष करना पड़ा था।
……………………………………………………………………..
4) स्वदेशी तकनीक से विकसित किए जा रहे भारत के उस द्रोन (drone) श्रेणी के मानवरहित वायुयान (Unmanned Aerial Vehicle – UAV) का क्या नाम है जिसकी सफल उड़ान डीआरडीओ (DRDO) द्वारा 25 फरवरी 2018 को क्रियान्वित की गई? – रुस्तम-2 (Rustom-2)
विस्तार: रुस्तम-2 (Rustom-2) भारत में विकसित किए जा रहे द्रोन (drone) श्रेणी के मानवरहित वायुयानों (UAVs) में से एक है। इससे पहले रुस्तम-1 (Rustom-1) और रुस्तम-एच (Rustom-H) का विकास भी भारत ने इस श्रृंखला में किया है। रुस्तम-2 मध्यम ऊँचाई दक उड़ाया जाने वाला काफी देर तक उड़ने वाला द्रोन (Medium Altitude Long Endurance drone – MALE) है जो कि 22,000 फीट की ऊँचाई पर 20 घण्टे तक उड़ने में सक्षम है। यह अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक और निगरानी उपकरण ले जाने में भी सक्षम है।
 रुस्तम-2 की सफल उड़ान का संचालन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation – DRDO) द्वारा कर्नाटक के चित्रदुर्ग (Chitradurga) में स्थित अपनी विमानन परीक्षण रेंज (Aeronautical Test Range – ATR) में 25 फरवरी 2018 को किया गया।
 उल्लेखनीय है कि वर्तमान में भारत की तीनों सशस्त्र सेनाएं खुफिया अभियानों तथा निगरानी रखने के लिए इज़राइल में बने द्रोन विमानों का प्रयोग करती हैं। एक अनुमान के अनुसार सशस्त्र सेनाओं को भविष्य में ऐसे सैकड़ों और विमानों की आवश्यकता पड़ेगी।
……………………………………………………………………..
5) किस राज्य ने वर्ष 2017-18 की विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) जीतने में सफलता हासिल की? – कर्नाटक (Karnataka)
विस्तार: कर्नाटक (Karnataka) ने दिल्ली में हुए विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) 2017-18 के फाइनल में सौराष्ट्र (Saurashtra) को 41 रनों से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब तीसरी बार जीतने में सफलता हासिल की। सौराष्ट्र को यह खिताब जीतने के लिए 254 रनों की आवश्यकता थी लेकिन उसकी पूरी टीम 212 रन पर आउट हो गई। इस मैच में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल ने कर्नाटक के लिए 90 रनों का योगदान दिया।
 इससे पहले कर्नाटक ने 2013-14 और 2014-15 में यह खिताब क्रमश: रेलवे और पंजाब को हराकर जीता था। रणजी ट्रॉफी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हारने के बाद यह कर्नाटक का इस सत्र का पहला खिताब है।
 एकदिवसीय रणजी ट्रॉफी के नाम से भी जानी जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी वर्ष 2002-03 में राष्ट्रीय एकदिवसीय ट्रॉफी के तौर पर शुरू की गई थी तथा इसका नाम अपने समय के मशहूर भारतीय क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर रखा गया है। इसमें रणजी ट्रॉफी में प्रतिभागिता करने वाले सभी राज्य और टीमें हिस्सा लेती हैं।
……………………………………………………………………..
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..