Current Affairs : 28-02-2018

1. हाल ही में किस राज्य में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है?
हरियाणा में संत गुरु रविदास सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत जरूरत मंद छोटे दस्तकार या महिला स्वरोजगार के लिए बैंक से 25 हजार रुपये का ऋण दिया जायेगा| इस ऋण का ब्याज हरियाणा सरकार द्वारा भरा जायेगा| इस योजना से छोटे हस्तशिल्प कारीगरों को सहायता प्राप्त होगी तथा राज्य में इस दिशा में सार्थक कार्य संभव होगा तथा स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा|
2. हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में जेरोम पॉवेल को नियुक्त किया गया है| पॉवेल इस पद पर नियुक्त होने वाले 16वें व्यक्ति है|
3. अग्नि-1 क्या है?
अग्नि-1 भारत की बैलिस्टिक मिसाइल है| यह मिसाइल भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत स्वदेशी तकनीक से विकसित की गई है| इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक है| इस मिसाइल की ऊंचाई 15 मीटर है तथा इसे रेल मोबाइल लांचर से छोड़ा जा सकता है| इस मिसाइल का वजन 12 टन है| यह मिसाइल 1,000 किलो ग्राम तक का पारस्परिक एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है| हाल ही में अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया है|
4. भारतीय लघु उद्योग बैंक क्या है?
भारतीय लघु उद्योग बैंक भारत की एक स्वतंत्र वित्तीय संस्था है| इस संस्था को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की वृद्धि एवं विकास के उद्देश्य से स्थापित किया गया है| यह वित्तीय संस्था लघु उद्योग क्षेत्र में संवर्द्धंन, वितोषण, विकास तथा इसी तरह की गतिविधियों में लगी अन्य संस्थाओं के कार्यो में समन्वयन के लिए प्रमुख वित्तीय संस्था है|
5. “अश्गाबाट” क्या है?
“अश्गाबाट” तुर्कमेनिस्तान का सबसे बड़ा औधोगिक क्षेत्र है| यह कराकम डेजर्ट और कोपेटडेग पर्वत रेंज के बीच स्थित है| 25 अप्रैल 2011 को ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच अन्तर्राष्ट्रीय परिवहन और ट्रांजिट कॉरिडोर की स्थापना पर एक समझौता किया गया, जिसे अश्गाबाट समझौते के रूप में जाना जाता है| इस समझौते का उद्देश्य मध्य एशियाई देशों, ईरानी और ओमानिया बंदरगाहों के बीच का सबसे छोटा व्यापार मार्ग करना है| हाल ही में यह समझौता भारतीय सरकार द्वारा ह्स्ताक्षरित किया गया है, जो भारत में 3 फरवरी 2018 से प्रभावी होगा|
6. डियाज बालार्ट कौन थे?
डियाज बालार्ट पूर्व सोवियत संघ में अध्ययन करने वाले परमाणु वैज्ञानिक थे| बालार्ट 1980 से 1992 तक क्यूबा के राष्ट्रीय परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख थे| वर्तमान में बालार्ट क्यूबा परिषद के वैज्ञानिक सलाहकार और क्यूबा एकेडमी ऑफ़ साइंसेज के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे| इन्होनें कैरेबिया के सबसे बड़े द्वीप पर परमाणु संयंत्र के विकास का नेतृत्व भी किया था| हाल ही इनका निधन हो गया है|
7. शेष आनंद मधुकर किस भाषा के लेखक है?
शेष आनंद मधुकर मगाही भाषा के प्रसिद्ध लेखक है| यह प्राचीन भाषा मगधारी प्राकृत से प्राप्त भाषा है, जिसे मगध साम्राज्य के दौरान बोला जाता था| वर्तमान में यह भाषा बिहार और झारखंड राज्य के पूर्वोतर क्षेत्रों में बोली जाती है|
8. ब्रैड हॉज का संबंध किस खेल से है?
ब्रैड हॉज का संबंध क्रिकेट से है| हॉज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम मे दिग्गज बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हॉज ने अपने क्रिकेट कॅरियर में छह टेस्ट, 25 वनडे और 15 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन्होनें अपने सभी प्रारूपों में 33 हजार रन बनाए है, जबकि घरेलू ट्वेंटी-20 क्रिकेट में इनके नाम 7406 रन दर्ज हैं, जो ओवर ऑल छठा सर्वाधिक स्कोर है। हाल ही में इन्होनें क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है|
9. हाल ही में ताज महोत्सव कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
ताज महोत्सव आगरा में आयोजित किया जा रहा है| मुगल संस्कृति पर आधारित ताज महोत्सव में पहली बार भगवान राम पर आधारित नृत्य-नाटिका होगी|
10. सर्वप्रथम चाँद पर गोल्फ किसने खेला था?
सर्वप्रथम चाँद पर गोल्फ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड ने 6 फरवरी 1971 में खेला था| इसी के साथ शेपर्ड विश्व में चांद पर गोल्फ खेलने वाले पहले इंसान बन गए थे। भारत का पहला चंद्रयान अक्टूबर, 2008 को प्रक्षेपित हुआ था यह यान अगस्त, 2009 तक सक्रिय रहा था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..