Current Affairs : 27-02-2018

1. हाल ही में किस देश में इमरजेंसी लागू की गई है?
मालदीव के राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गय्यूम ने 15 दिन के लिए मालदीव में इमरजेंसी लागू की है| गय्यूम ने कहा कि विपक्षी नेताओं की रिहाई के आदेश देकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। शीर्ष कोर्ट के शुक्रवार के इस आदेश को मानने से सरकार ने इनकार कर दिया था, जिससे संकट की स्थिति बन गई थी। सरकार ने सेना और पुलिस को भी अदालत के आदेश न मानने को कहा है। वहीं बहाल किए गए विपक्षी सांसदों को संसद में घुसने से रोकने के लिए सेना तैनात कर दी गई है। नवंबर 2015 के बाद यह इमरजेंसी लागू करने का दूसरा मौका है।
2. हाल ही में किस राज्य में दहेज़ प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू की गई है?

उत्तर प्रदेश में दहेज़ प्रथा की समाप्ति हेतु योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश में गरीब लड़कियों के विवाह हेतु उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी| इस योजना के तहत प्रत्येक लड़की के विवाह में 35,000 रुपये की सहायता प्रदान की जायेगी|
3. अपस्मार क्या है?
अस्प्मार मस्तिष्क का एक क्रोनिक रोग है, जिसे बराबर होने वाले दौरा पड़ने से पहचाना जाता है| व्यक्ति को न्यूरॉन्स में अचानक, असामान्य, एवं अत्यधिक विदुयत का संचार होने के कारण दौरा पड़ता है तथा जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति मूर्छित हो जाता है| यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है तथा इस रोग से पीड़ित हर उम्र के व्यक्ति की परेशानियाँ अलग-अलग हो सकती है|
4. अजीत सिंह कोहाड़ कौन थे?
अजीत सिंह कोहाड़ सीनियर अकाली नेता, पूर्व मंत्री और शाहकोट के विधायक थे| अजीत सिंह तीन बार कैबिनेट मंत्री तथा ट्रासंपोर्ट व रेवेन्यू जैसे विभागों में अपनी सेवाएँ दे चुके है| अजीत सिंह दोआबा में अकाली दल की सियासत के केंद्र बिंदु थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “ऑन बिकमिंग लीडर” पुस्तक के लेखक कौन है?
“ऑन बिकमिंग लीडर” पुस्तक के लेखक वॉरेन बेनिस है| इस पुस्तक में बताया गया है कि किस तरह लीडरशिप को हमें अपने जीवन में आदत की तरह शामिल करना चाहिए। इस पुस्तक में बेहद बारीक मुद्दों पर जोर दिया है।
6. हाल ही में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया है| श्याम बेनेगल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं। अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल समानांतर सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार हैं। श्याम को पद्मश्री, पद्मभूषण तथा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| श्याम पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र फिल्म निर्देशक है|
7. ‘विश्व वेट लैंडस दिवस’ कब मनाया जाता है?
विश्व वेट लैंडस दिवस’ प्रतिवर्ष 2 फरवरी को मनाया जाता है| यह दिवस वेटलैंडस के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने तथा इस बारें में सकारात्मक और स्वीकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
8. हवाई जहाज से पार्सल भेजने की शुरुआत कब की गई थी?
हवाई जहाज से पार्सल भेजने की शुरुआत 3 फरवरी 1934 में की गई थी| बहाइं केलहे नाम के विमान से 70 किलो चिट्ठियां और पार्सेल श्टुटगार्ट लाए गए। फिर वहां से उन्हें फ्रांसीसी शहर मार्से से होते हुए स्पेन के सेविया पहुंचाया गया। सेविया में युंकर्सयू 2 नामक के विमान से पार्सल अफ्रीका पहुंचाएँ गए। फिर इन्हें गैंबिया के तट पर एक जहाज में डाला गया, जो दक्षिण अमेरिका जा रहा था। इस जहाज में एक विमान के टेकऑफ करने की सुविधा थी। गैंबिया से निकलने के बाद विमान ब्राजील के नाटाल पहुंचा।वहां पानी में तैरने वाले हवाई जहाज ने पार्सल संभाले और उन्हें ब्राजीली शहर रियोडे जानेरो और ब्यूनस आयर्स तक पहुंचाया। इस पूरी प्रक्रिया में छह दिन लगे थे|
9. थार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा कब प्रारंभ की गई थी?
थार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा 2006 में प्रारंभ की गई थी| थार एक्सप्रेस जोधपुर (भारत) और कराची (पाकिस्तान) को मुनाबाओ-खोखापार सीमा पार से जोडती है| यह ट्रेन केवल यात्री सेवा प्रदान करती है| यह से वामार्च 2018 में समाप्त की जानी थी, हाल ही में इसे 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है|
10. पृथ्वी पर मौजूद रासायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका किसने बनाई थी?
पृथ्वी पर मौजूद रासायनिक तत्वों को सुव्यवस्थित तालिका डिमित्री एवेनोविच में डलीफने बनाई थी| 2 फरवरी 1907 में इनका निधन हो गया था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..