Current Affairs : 23-02-2018

1. हाल ही में रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में वियोरिका डैन्सिला को नियुक्त किया गया है| डैन्सिला रोमानिया सोशल डेमोक्रेटपार्टी की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। डैन्सिला की सरकार सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की ऐसी तीसरी सरकार है, जिसने 13 महीने से भी कम समय में संसद में विश्वास मत जीता है।
2. हाल ही में जारी की गई वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?

वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सूची में भारत को 42वां स्थान दिया गया है| यह गिरावट कट्‌टरपंथी धार्मिक विचारधाराओं के उदय, अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और अन्य विभिन्न विरोधी स्वरों की वजह से हुआ है। 2016 सूचकांक में भारत 32वें स्थान पर था। इस सूचकांक सूची में पूर्ण लोकतंत्र वाले देशों की श्रेणी में सिर्फ 19 देश शामिल हैं। जिनमें टॉप-10 देशों में नार्वे, आईलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।
3. सुपरमून क्या है?
सुपरमून एक आकाशीय घटना है जिसमें चाँद अपनी कक्षा में धरती के सबसे निकट होता है तथा संपूर्ण चाँद का स्पष्ट रूप से अवलोकन किया जा सकता है|
4. मीर हजर खान बिजरानी कौन थे?
मीर हजर खान बिजरानी पाकिस्तान के सिंध प्रांत के योजना एवं विकास मंत्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक के लेखक भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है| इस पुस्तक का उद्देश्य युवाओं को परीक्षा और जीवन के मुश्किल क्षणों का हौसले से सामना करने की प्रेरणा देना है।
6. “2जी सागा अनफोल्ड्स” पुस्तक के लेखक कौन है?
“2जी सागा अनफोल्ड्स” पुस्तक के लेखक पूर्व दूरसंचार मंत्री और 2जी घोटालें में आरोपी रहे ए. राजा है| इस पुस्तक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा सीएजी विनोद राय और घोटाले को लेकर कई खुलासें किये गए है| इस पुस्तक में ए. राजा ने घोटालें पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी पर प्रश्नचिन्ह लगाया है|
7. हाल ही में सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस का ख़िताब किसने जीता है?
सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस का ख़िताब अंचत शरत कमल ने जीता है| कमल ने सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले में एंथनी अमलराज को 4-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| कमल ने आठवीं बार सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस का ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में इहसान डॉग रामा की फैमिली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
इहसान डॉग रामा की फैमिली हेल्थ फाउंडेशन पुरस्कार से भारत के थिंकटैंक नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल को सम्मानित किया गया है| पॉल को यह पुरस्कार परिवार स्वास्थ्य के क्षेत्र मे की गई इनकी सेवाओं के लिए दिया गया है| पॉल इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है|
9. हाल ही में साहित्य अकादमी के भाषा-सम्मान पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
साहित्य अकादमी के भाषा-सम्मान पुरस्कार से शेष आनंद को सम्मानित किया गया है| आनंद को यह पुरस्कार साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है| आनंद ने मगही भाषा के विकास हेतु व्यापक कार्य किए है| अभी तक भाषा-सम्मान से 96 लेखकों को सम्मानित किया जा चुका है|
10. कोलंबिया यान हादसा कब हुआ था?
कोलंबिया यान हादसा 1 फरवरी 2003 में हुआ था| कोलंबिया यान अंतरिक्ष में 16 दिन बिताकर लौट रहा था, तभी आसमान में एक धमाका हुआ और भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला सहित 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई थी| अमेरिका के विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों में ये पहला हादसा था| यह हादसा यान में ऊष्मा से बचाव के लिए बने कवच के टूट जाने की वजह से हुआ था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..