Current Affairs : 14-02-2018

1. हाल ही में जारी की गई वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूची में भारत को 81वां स्थान दिया गया है| इस सूची में स्विट्ज़रलैंड को पहला स्थान दिया गया है| इस सूची में चीन को 54वां, रूस को 56वां, दक्षिण अफ्रीका को 67वां स्थान दिया गया है| भारत को इस सूची में 2017 में 92वां तथा 2016 में 89वां स्थान दिया गया था| भारत की रैंकिंग ब्रिक्स देशों में सबसे ख़राब है|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘दिशारी’ ऐप लांच किया गया है?

राजस्थान में ‘दिशारी’ ऐप लांच किया गया है| यह ऐप छात्रों में कौशल बढ़ाने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के उद्देश्य से लांच किया गया है| इससे पहले दिशारी के तहत सभी राजकीय महाविद्यालयों में अलग से कक्षाएं लगती थीं। इस ऐप में दस हजार से ज्यादा प्रश्नोत्तर शामिल किए गए हैं। दिशारी ऐप में छात्रों को गाइडबुक जैसी सुविधा मिलेगी। इसमें प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े गणित के सवाल, जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, इंडियन पॉलिसी से जुड़े प्रश्नोत्तर और जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही ऐप पर जॉब अलर्ट भी मिलेगा।
3. हाल ही में पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वीसी के रूप में डॉ. अजय शर्मा को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अजय शर्मा एनआईटी दिल्ली के निदेशक पद पर कार्यरत हैं|
4. हाल ही में महिला ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी किस देश को सौपी गई है?
महिला ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी वेस्टइंडीज को सौपी गई है| महिला ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्वकप में वेस्टइंडीज के अलावा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड ने रैकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई कर लिया है| वेस्टइंडीज ने 2007 के विश्व कप और 2010 के टी-20 विश्व कप की मेजबानी भी की थी| ऑस्ट्रेलिया 3 बार इंग्लैंड और वेस्टइंडीज 1-1 बार विश्व कप जीत चुके है| भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी तक टी-20 विश्व कप का ख़िताब नही जीता है|
5. हाल ही में पुलिस पदक से किसे सम्मानित किया गया है?
पुलिस पदक से रेलवे पुलिस फ़ोर्स के असिस्टेंट सिक्यूरिटी कमिश्नर राकेश पांडे को सम्मानित किया गया है| पांडे रेलवे एक्ट के मामले समेत क्रिमिनल केस भी हैंडल कर चुके है| इनके द्वारा किये गए प्रयासों के कारण ही सूरत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और रेलवे की सीमा में किए गए अतिक्रमण हटाए गए थे|
6. हाल ही में ‘उतम जीवन रक्षा पदक’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘उतम जीवन रक्षा पदक’ पुरस्कार से शेख सलीम गफूर को सम्मानित किया गया है| 10 जुलाई 2017 को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही बस पर आतंकवादी ने हमला कर दिया था| गफूर को यह पुरस्कार आतंकी हमले का बहादुरी से सामना करते हुए बस में सवार यात्रियों की जान बचाने के लिए दिया गया है|
7. हाल ही में “अन्तर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन” कहाँ पर आयोजित किया गया है?
“अन्तर्राष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन” तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया गया है| यह सम्मेलन 7 राज्यों के जल संसाधन मंत्रालय और केन्द्रीय नदी विकास और गंगा पुनर्वास मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है| यह सम्मेलन देश में पुराने बाधों के पुनर्वास के लिए संरचनात्मक सुरक्षा और परिचालन क्षमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है|
8. हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है| हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी 1971 में भारतीय संघ के 18वें राज्य के रूप में घोषित किया गया था|
9. गुजरात में भीषण भूकंप कब आया था?
गुजरात में भीषण भूकंप 26 जनवरी 2001 में आया था| इस भूकंप की वजह से भुज और कच्छ में भारी तबाही हुई थी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई थी। इस भूकंप के कारण 10 हजार लोग मारे गए थे।
10. युगांडा के जनरल ईदी अमीन ने सत्ता पर कब्जा कब किया था?
युगांडा के जनरल ईदी अमीन ने सत्ता पर कब्जा 25 जनवरी 1971 में युगांडा के राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को अपदस्थ कर किया था| ओबोटे जब सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे, उसी दौरान जनरल ने सैनिक तख्तापलट कर दिया था। युगांडा के सैनिकों ने एंटेबे एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। राजधानी कंपाला की सड़कों पर टैंक और सैनिकों ने कब्जा जमाते हुए राष्ट्रपति आवास को घेर लिया। सभी प्रमुख सड़कें ब्लॉक कर दी गईं। डॉक्टर ओबोटे 1962 में देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उस समय सर एडवर्ड मुतेसा राष्ट्रपति बने। चार साल बाद ओबोटे ने उन्हें हटाकर संविधान में परिवर्तन किया और खुद राष्ट्रपति बन गए थे।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..