Current Affairs : 03-02-2018

1. हाल ही में विश्व का सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टॉवर कहाँ पर बनाया गया है?
विश्व का सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टॉवर चीन में बनाया गया है| इस टॉवर की ऊंचाई 330 फीट है| यह टॉवर दिन में बिना बिजली के काम करता है| यह टावर ग्रीन हाउसेज के जरिए काम करता है, जो इसके बेस में आधे फुटबॉल के मैदान जितने बड़े एरिया में लगे हुए है|
2. हाल ही में विश्व की सबसे लंबी अंडर वाटर टनल कहाँ पर पायी गई है?

विश्व की सबसे लंबी अंडर वाटर टनल मैक्सिको में पायी गई है| इस टनल की लम्बाई 347 किमी है| इस टनल में कब्र मिली है, जिनमें मानव अस्थियाँ संरक्षित है| अनुमान है कि यह 10 से 12 हजार साल पुरानी हो सकती है।
3. अग्नि-5 क्या है?
अग्नि-5 अग्नि सीरीज की मिसाइलें है, जिन्हें भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया है| इस मिसाइल की लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है| इसका वजन 50 टन है| यह मिसाइल डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ढोनें में सक्षम है| यह मिसाइल जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम है| इस मिसाइल को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है|
4. मनजीत सिंह शिरोमणि कौन थे?
मनजीत सिंह शिरोमणि पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री थे| मनजीत सिंह कलकत्ता ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया पुरस्कार से किसे सममानित किया गया है?
मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया पुरस्कार से फेलो समर्पण मैती को सम्मानित किया गया है| वर्तमान में मैती कैंसर ड्रग के क्षेत्र में हो रहे शोध में सीनियर रिसर्च फेलो हैं।
6. ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम का संबंध किस खेल से है?
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड का संबंध क्रिकेट से है| ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के नियम 37.4 के अनुसार, कोई बल्लेबाज ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत तब आउट होता है, जब मैच में गेंद खेल में है और बल्लेबाज बिना फील्डर की सहमति के अपने बैट या शरीर के किसी भी हिस्से से गेंद को फील्डर को लौटाने की कोशिश करता है। हाल ही में अफ्रीकी बल्लेबाज जिवेशन पिल्लै को विंडीज की अपील पर ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया है। इससे पहले, 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में विंडीज ने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारावा को इसी तरीके से आउट किया गया था।
7. हाल ही में ल्यूमिनेरियस फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ल्यूमिनेरियस फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल जानवरों के संरक्षक सनत एंथोनी की याद में मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में घोड़े पर बैठकर आग में कूदने वाले व्यक्ति का शुद्धिकरण होता है, जिससे वह साल भर स्वस्थ रहता है|
8. एक्स रे मशीन का आविष्कार कब हुआ था?
एक्स रे मशीन का आविष्कार 18 जनवरी 1896 में हुआ था| एक्स रे की खोज ब्रिटेन के वैज्ञानिक विलियम क्रुक्स की इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज ट्यूब की मदद से हुई थी| पहली एक्स रे तस्वीर रोएंटगेन ने अपनी पत्नी के हाथ की निकाली थी। इस तस्वीर में हड्डियों के साथ अंगूठी की भी आकृति उभर कर सामने आई थी| एक्स-रे रेडियोलॉजी टेस्ट का एक प्रकार है, जिसमें एक्स-रे की मदद से शरीर के अंदरूनी अंगो की तस्वीरें ली जाती हैं।
9. गोवा जनमत संग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
गोवा जनमत संग्रह दिवस प्रतिवर्ष 16 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस 1967 में ऐतिहासिक मतदान द्वारा गोवा के लोगों का महाराष्ट्र में विलय ना करने के मतदान को चिन्हित करने के लिए आयोजित किया जाता है| 16 जनवरी 1967 को भारतीय संघ के भीतर गोवा, दमन और दीव के संघ राज्य क्षेत्र के भविष्य को तय करने के लिए गोवा जनमत संग्रह का आयोजन किया गया था| इसके बाद 1987 में गोवा भारतीय संघ के भीतर एक पूर्व राज्य बना था|
10. थलसेना दिवस कब मनाया जाता है?
थलसेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..