Current Affairs : 01-02-2018

1. हाल ही में किस देश में पहला स्पोर्ट्स रेडियो चैनल लॉन्च किया गया है?
भारत में पहला स्पोर्ट्स रेडियो चैनल लॉन्च किया गया है| यह रेडियो चैनल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती जैसे दुनिया के 34 खेल कवर करेगा। इस रेडियो चैनल पर टॉक शोज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, ऑडियो डाक्यूमेंट्री, स्पोर्टटेन्मेंट कंटेंट और 400 से ज्यादा खेलों के लाइव अपडेट्स और कमेंट्री भी होंगी|
2. हाल ही में ‘डोर स्टेप डिलीवरी योजना” कहाँ पर शुरू की गई है?

‘डोर स्टेप डिलीवरी योजना” दिल्ली में शुरू की गई है| इस योजना के तहत दिल्ली के नागरिकों को जाति प्रमाण पत्र, पानी का कनेक्शन, आयकर प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, विवाह पंजीयन, डुप्लीकेट आरसी, आरसी में बदलाव आदि जैसी सरकारी सुविधाएँ घर बैठे दी जायेंगी|
3. पोलर नाइट किसे कहते है?
धरती के सबसे उत्तर और सबसे दक्षिण में बसे ध्रुवों पर साल में एक बार कई दिनों तक सूरज नही निकलता उसे पोलर नाइट कहते है| इस पोलर नाइट की अवधि 24 घंटे से लेकर 28-30 दिन तक की होती है| पोलर नाइट के बाद का पहला सूरज देखने के लिए हर साल लोग सनी हिल के नाम से मशहूर क्षेत्र की सबसे ऊंची पहाड़ी पर जुटते हैं।
4. रघुनाथ झा कौन थे?
रघुनाथ झा पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद थे| रघुनाथ झा कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रसग सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में “लॉरियस पुरस्कार” किसे सम्मानित किया गया है?
“लॉरियस पुरस्कार” से चीन के व्हीलचेयर एथलीट लाई ची वाई को सम्मानित किया गया है| लाई एशियन रॉक क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता के चार बार के विजेता है| लाई एक्स गेम एक्सट्रीम स्पोर्ट्स जीतने वाले चीन के पहले खिलाडी है| “लॉरियस पुरस्कार” विश्व का सर्वश्रेठ खेल पुरस्कार है|
6. ऋषभ पंत का संबंध किस खेल से है?
ऋषभ पंत का संबंध क्रिकेट से है| ऋषभ पंत दिल्ली क्रिकेट टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में ऋषभ पंत ने टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है| पंत ने नॉर्थ जोन टी-20 लीग में हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध खेलते हुए 32 गेंदों में शतक लगाया है|
7. हाल ही में फायर फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
फायर फेस्टिवल जापान में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग लकड़ी की छोटी सी श्राइन तैयार करके उसे जलाते है|
8. कम्युनिकेशन एवं ऑब्जर्वेशन सीएन टावर कहाँ पर स्थित है?
कम्युनिकेशन एवं ऑब्जर्वेशन सीएन टावर टोरंटो में स्थित है| 1976 में बना यह टावर लगातार 32 वर्ष यानी 2007 तक दुनिया का सबसे ऊंचा फ्री-स्टैन्डिंग स्ट्रक्चर था। अब यह तीसरे स्थान पर है। इसके नाम में सीए का मतलब ‘कैनेडियन नेशनल’ रेलवे कंपनी से है, जिसने इसे बनाया था। बाद में रेलवे ने इसे वहीं की संस्था को सौंप दिया, जो अब इस टावर का संचालन करती है।
9. लॉस एंजेलिस में 6.6 तीव्रता का भूकंप कब आया था?
लॉस एंजेलिस में 6.6 तीव्रता का भूकंप 17 जनवरी 1994 में आया था| इस भूकंप में 25 लोग मारे गए थे और 1000 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे| रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई थी, जो लगातार 40 सेकंड तक बनी रही थी। इस तबाही को देखते हुए लॉस एंजेलिस के महापौर रिचर्ड रायोर्डन ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी और एक दिन के लिए शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। बिजली संकट की वजह से एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था और डॉक्टरों ने जख्मी हुए लोगों का खुले में ऑपरेशन किया था, क्योंकि अस्पतालों की इमारत ढह गई थी। लॉस एंजेलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे एलए के नाम से पुकारा जाता है। यहां 224 की तरह अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं।
10. भारत में हज की सब्सिडी की शुरुआत कब की गई थी?
भारत में हज की सब्सिडी की शुरुआत 1954 में की गई थी| इसमें प्रतिवर्ष हज पर जाने वाले मुस्लिमों को हवाई यात्रा व अन्य सुविधाओं में सब्सिडी दी जा रही है| सुप्रीम कोर्ट ने 2012 में इसे लेकर लगी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को 2022 तक हज सब्सिडी खत्म करने के निर्देश दिए थे| इसके बाद से प्रत्येक वर्ष मिलने वाली सब्सिडी में धीरे-धीरे सब्सिडी में कटौती की जा रही है| हाल ही में केंद्र सरकार ने हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी पूरी तरह ख़त्म करने की घोषणा की है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..