Current Affairs Quiz

1. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है?
a.    8 मई
b.    9 मई
c.    10 मई


d.    11 मई

2. किस खिलाड़ी की आत्मकथा ‘गेम-चेंजर’ के नाम से रिलीज़ की गई है?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    गौतम गंभीर
c.    शाहिद अफरीदी
d.    वसीम अकरम

3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में पनामा के राष्ट्रपति पद के लिए चुनावों में जीत दर्ज की है?
a.    जुबेनिक अरमंदो
b.    एल्विन पार्कर
c.    मर्सिया जोसेफ
d.    लॉरेंटिनो कोर्टिजो

4. रात में लड़ने की क्षमता से लैस कौन से टैंक को भारत ने रूस से खरीदने हेतु समझौता किया है?
a.    टी-90 अर्जुन
b.    टी-90 पांडव
c.    टी-90 भीम
d.    टी-90 भीष्म

5. भारत के विभाजन का इतिहास लिखने वाले सिख विद्वान का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    सरबजीत सिंह
b.    अमरीक सिंह
c.    किरपाल सिंह
d.    शमिंदर सिंह

6. निम्न में से किस देश को 07 मई 2019 को फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस

7. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अमेरिका और किस देश के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है?
a.    नेपाल
b.    भारत
c.    चीन
d.    पाकिस्तान

8. किस मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं

9. भारतीय नौसेना का अग्रणी मिसाइल विध्वसंक ‘आईएनएस रंजीत’ कितने साल तक सेवा देने के बाद 06 मई 2019 को सेवामुक्त हो गया?
a.    50 साल
b.    40 साल
c.    36 साल
d.    30 साल

10. निम्न में से किस देश ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?
a.    नेपाल
b.    पाकिस्तान
c.    बांग्लादेश
d.    अमेरिका



उत्तर:
1. a. 8 मई
विवरण: 
विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 08 मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है. यह दिवस रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है.
    
2. c. शाहिद अफरीदी
विवरण:
 शाहिद अफरीदी की आत्मकथा गेम-चेंजर के नाम से जारी हुई है. अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में कई खुलासे किए हैं. उन्होंने इसमें 2010 में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले पर भी बात की है.

3. d. लॉरेंटिनो कोर्टिजो
विवरण: 
पनामा में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनावों में लॉरेंतिनो कोर्तिजो को पनामा का नया राष्ट्रपति घोषित किया गया है. वे डेमोक्रेटिक रेवोलुशनरी पार्टी के उम्मीदवार हैं, उन्हें कुल 95% में से 33% मत प्राप्त हुए हैं.

4. c. टी-90 भीष्म
विवरण:
 नए टी-90 टैंक अपग्रेडेड होंगे और इन्हें भारत में ही बनाया जाएगा. मीडिया जानकारी के अनुसार, इन नए टैंक में रात में भी लड़ने की क्षमता होगी.

5. c. किरपाल सिंह
विवरण:
 भारत के विभाजन का इतिहास लिखने वाले प्रसिद्ध सिख विद्वान और इतिहासकार किरपाल साल का हाल ही में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे.

6. a. भारत
विवरण:
 भारत को फिर से अंतर-सरकारी मंच - आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है. आर्कटिक परिषद विशेष रूप से सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर आर्कटिक देशों, क्षेत्र के स्वदेशी समुदायों और अन्य निवासियों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत को बढ़ावा देती है. 

7. c. चीन
विवरण:
 अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अमेरिका और चीन के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है.

8. a. गृह मंत्रालय
विवरण:
 गृह मंत्रालय ने भारतीय मूल के उन लोगों की ‘काली सूची’ को समाप्त कर दिया है जिन्होंने भारत में कथित उत्पीड़न की याचिका के तहत विदेश में शरण ली थी.

9. c. 36 साल
विवरण:
 भारतीय नौसेना का अग्रणी मिसाइल विध्वसंक ‘आईएनएस रंजीत’ 36 साल तक सेवा देने के बाद 06 मई 2019 को सेवामुक्त हो गया. आईएनएस रंजीत को 15 सितंबर 1983 को नौसेना में शामिल किया गया था.

10. d. अमेरिका
विवरण:
 अमेरिका ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. एच-1 बी वीजा गैर आव्रजक वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विशिष्ट पेशों जिनमें तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता चाहिए होती है.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..