Current Affairs Quiz


1. केरल में मंदिरों के उत्सव के नाम से प्रसिद्ध किस उत्सव का हाल ही में शुभारंभ किया गया है?
a.    ओणम
b.    त्रिशूर पूरम
c.    विशु
d.    अरनमुला बोट रेस

2. वर्ष 2019 को किस नाम से मनाने के लिए भारतीय थल सेना ने हाल ही में घोषणा की है?
a.    ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन
b.    नेशन फर्स्ट
c.    कंट्री ऑफ़ ऑफ़ वारियर्स
d.    माय नेशन, माय प्राइड

3. प्रसिद्ध बिरहा गायक का क्या नाम है जिन्हें बिरहा सम्राट भी कहा जाता था, इनका हाल ही में निधन हो गया है?
a.    हीरालाल यादव
b.    अश्विनी चौबे
c.    रमेश चंद्र
d.    कमल किशोर नारायण

4. निम्नलिखित में से किस टीम ने आईपीएल 2019 का ख़िताब जीता है?
a.    हैदराबाद सनराइज़र्स
b.    चेन्नई सुपरकिंग्स
c.    कोलकाता नाईटराइडर्स
d.    मुंबई इंडियन्स

5. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने आईपीएल 2019 में पर्पल कैप का खिताब जीता है?
a.    शुभमन गिल
b.    डेविड वॉर्नर
c.    इमरान ताहिर
d.    अंबाती रायडू

6. नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किस राज्य में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्थालनीय समुदाय और अन्यि हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य् रखा गया है?
a.    उत्तराखंड
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखण्ड

7. निम्न में से किस देश ने भारतीय विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

8. निम्न में से किस देश के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    बांग्लादेश

9. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और किस विकेटकीपर बल्लेबाज को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    ऋषभ पंत
c.    दिनेश कार्तिक
d.    रिद्धिमान साहा

10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने किस देश के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    श्रीलंका
c.    इंग्लैंड
d.    न्यूज़ीलैंड

उत्तर:

1. b. त्रिशूर पूरम
विवरण: केरल का प्रसिद्ध उत्सव त्रिशूर पूरम 13 मई 2019 को आरंभ हुआ. उत्सव का आरंभ 54 वर्षीय हाथी द्वारा किया गया. इस उत्सव के उद्घाटन समारोह में लगभग 10,000 लोग शामिल हुए.
    
2. a. ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन
विवरण: भारतीय थल सेना ने 2019 को “ईयर ऑफ़ नेक्स्ट ऑफ़ किन” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें वित्तीय लाभों तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना है.

3. a. हीरालाल यादव
विवरण: भारत के प्रसिद्ध बिरहा गायक हीरालाल यादव का 12 मई 2019 को वाराणसी में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्हें बिरहा सम्राट के नाम से भी जाना जाता था.

4. d. मुंबई इंडियन्स
विवरण: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के फाइनल मुकाबले में 12 मई 2019 को मुंबई इंडियन्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक रन से हराकर खिताब जीत लिया.

5. c. इमरान ताहिर
विवरण: आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने खिताब जीता. इमरान ताहिर ने पर्पल कैप का खिताब जीता.

6. a. उत्तराखंड
विवरण: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत उत्तरराखंड में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्थानीय समुदाय और अन्य हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

7. d. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को लगता है कि भारत में नई सरकार बनने तक दोनों देशों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा.

8. a. चीन
विवरण: चीन के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं.

9. b. ऋषभ पंत
विवरण: भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है.

10. c. इंग्लैंड
विवरण: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है. धीमी ओवर गति के चलते इयोन मोर्गन पर एक वनडे का बैन लगा है.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..