Current Affairs Quiz

1. हाल ही में जीएसआई द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के किस राज्य में भारत के कुल ग्रेफाईट का 35% भाग मौजूद है?
a.    ओडिशा
b.    अरुणाचल प्रदेश
c.    असम
d.    पश्चिम बंगाल


2. अमेरिका के किस संस्थान द्वारा पहली बार पूरी तरह रीसायकल होने वाली प्लास्टिक की खोज की है?
a.    हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
b.    मासचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
c.    लॉरेंस बर्केली नेशनल लेबोरेटरी
d.    येल यूनिवर्सिटी

3. सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में रिटायर होने वाले जस्टिस का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर नियुक्त किया है?
a.    जस्टिस आनंद बक्शी
b.    जस्टिस विपिन त्यागी
c.    जस्टिस के.एन. राव
d.    जस्टिस मदन बी. लोकुर

4. आरबीआई ने ई-पेमेंट सिस्टम के लिए किस नाम से पहल आरंभ की है?
a.    मिशन-2021
b.    विज़न-2021
c.    योजना-2020
d.    ई भारत- 2022

5. केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में देश में मौजूद किस जंगली जानवर के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है?
a.    ज़ेब्रा
b.    हिरन
c.    हाथी
d.    गैंडा

6. नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किस राज्य में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्थालनीय समुदाय और अन्यि हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य् रखा गया है?
a.    उत्तराखंड
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखण्ड

7. निम्न में से किस देश ने भारतीय विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

8. निम्न में से किस देश के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    बांग्लादेश

9. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और किस विकेटकीपर बल्लेबाज को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है?
a.    महेंद्र सिंह धोनी
b.    ऋषभ पंत
c.    दिनेश कार्तिक
d.    रिद्धिमान साहा

10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने किस देश के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है?
a.    ऑस्ट्रेलिया
b.    श्रीलंका
c.    इंग्लैंड
d.    न्यूज़ीलैंड

उत्तर:

1. b. अरुणाचल प्रदेश
विवरण: 
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (GSI) द्वारा हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि भारत के कुल उपलब्ध ग्रेफाईट का 35% केवल अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है.
  
2. c. लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी
विवरण:
 यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी (डीओई) के शोधकर्ताओं ने लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी में 100% पुनर्नवीनीकरण प्लास्टिक बनाया है.

3. d. जस्टिस मदन बी. लोकुर
विवरण:
 सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में रिटायर होने वाले जस्टिस मदन बी. लोकुर को फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर नियुक्त किया है.

4. b. विज़न-2021
विवरण:
 भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम इन इंडिया: विज़न 2019 - 2021' जारी किया, जो सुरक्षित, सुरक्षित, त्वरित और सस्ती ई-भुगतान प्रणाली के लिए एक विज़न दस्तावेज़ है.

5. d. गैंडा
विवरण:
 केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में देश में मौजूद गैंडों के डीएनए का डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया है. यह प्रोजेक्ट संभवतः 2019 के अंत तक शुरू हो जायेगा. यह प्रोजेक्ट 2021 तक पूरा हो जायेगा.

6. a. उत्तराखंड
विवरण:
 नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत उत्तरराखंड में गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में स्थानीय समुदाय और अन्य हितधारकों के सहयोग से 10,000 रूद्राक्ष के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

7. d. पाकिस्तान
विवरण: 
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने एयरस्पेस में घुसने पर लगा प्रतिबंध 30 मई तक बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान को लगता है कि भारत में नई सरकार बनने तक दोनों देशों के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आएगा.

8. a. चीन
विवरण:
 चीन के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं.

9. b. ऋषभ पंत
विवरण:
 भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उदीयमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देश की प्रमुख वेलनेस फर्म हिमालया ड्रग कंपनी का नया आधिकारिक ब्रांड दूत बनाया गया है.

10. c. इंग्लैंड
विवरण:
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को एक वनडे के लिए सस्पेंड कर दिया है. धीमी ओवर गति के चलते इयोन मोर्गन पर एक वनडे का बैन लगा है.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..