Current Affairs Quiz

1. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक दर्शकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए किस उपकरण में चिप लगाई जायेगी?
a.    टीवी
b.    रेडियो
c.    मोबाइल
d.    लैपटॉप

2.  भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने किस राज्य के लिए 550 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास के लिए एक परियोजना पर हस्ताक्षर किये?

a.    उत्तर प्रदेश
b.    मध्य प्रदेश
c.    आंध्र प्रदेश
d.    बिहार

3.  अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का क्या नाम है जिसने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
a.    डेविड कॉर्नर
b.    जे एस कोमेट
c.    मैथ्यू फील्ड्स
d.    जॉन लर्नर

4.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 6 दिवसीय यूरोप यात्रा के दौरान पहले किस देश में जा रहे हैं?
a.    स्पेन
b.    फ्रांस
c.    स्वीडन
d.    नॉर्वे

5. राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई किस प्रणाली को हाल ही में पांच राज्यों ने आरंभ किया?
a.    ई-वे बिल प्रणाली
b.    रोड-सेफ्टी बिल सिस्टम
c.    कंपल्सरी रोड टैक्स
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

6. भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े युद्धाभ्यास का क्या नाम है?
a.    गगनभेदी 2018
b.    गगन शक्ति 2018
c.    आकाश शक्ति 2018
d.    वायु बल 2018

 
Current Affairs 2018 English: Chemical Attack in Syria & Top news (April 3rd week)
On April 7, 2018, a suspected chemical attack took place in the Syrian town of Douma, which killed over 60 people including men, women and children and injured several others. While it is still not proven that it was indeed a chemical attack, the on-site medics stated that the cause of most deaths was due to exposure to chlorine and sarin gas. In response to the chemical attacks, the United States along with Britain and France launched combined air strikes against Syria on April 14.
 
7. विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहेगी?
a. 7.3 प्रतिशत
b. 7.0 प्रतिशत
c. 6.3 प्रतिशत
d. 8.3 प्रतिशत
 
8. भारत ने मेघालय कम्युनिटी-लेड लैंडस्केप्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक के साथ कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a. 55
b. 50
c. 75
d. 48

9. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने किस देश के सीमा पर 72 घंटों के भीतर 5,000 से अधिक उड़ानें भरी हैं?
a. पाकिस्तान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस

10. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद पर पाकिस्तान में लोकल टूर्नामेंट खेलने को लेकर करीब कितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?
a. 5 लाख रुपये
b. 10 लाख रुपये
c. 2.5 लाख रुपये
d. 15 लाख रुपये

11. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित रक्षा योजना समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a.    एम दिनाकरन
b.    अमित शाह
c.    अजीत डोवाल
d.    एच एच पंडित
 
12. भारत सरकार ने विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की?
a.    पढ़ो भारत कार्यक्रम
b.    लेट्स स्टडी इंडिया
c.    वी कैन स्टडी
d.    स्टडी इन इंडिया

13. हाल ही में किस देश में भूकंप के बाद दो सप्ताह का आपातकाल घोषित कर दिया गया?
a.    जापान
b.    थाईलैंड
c.    इंडोनेशिया
d.    अफगानिस्तान

14.  किस कम्पनी की ओर से फोर्टिस हेल्थकेयर को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है?
a.    मुंजाल एवं बर्मन परिवार
b.    खेतान ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़
c.    एक्सिस बैंक
d.    टाटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़

15. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है?
a.    वस्त्र मंत्रालय
b.    विदेश मंत्रालय
c.    शिक्षा मंत्रालय
d.    कृषि मंत्रालय


उत्तर:
1. a. टीवी

विवरण: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के नए प्रस्ताव के मुताबिक टीवी में लगने वाले नए सेट-टॉप बॉक्स में एक चिप लगाई जाएगी जिससे की टीवी दर्शकों की सही संख्या का पता लग सकेगा.

2. c. आंध्र प्रदेश
विवरण: भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने 550 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकिन्डा में भैरव लंका में एक मेगा पर्यटन गंतव्य परियोजना के विकास के लिए एक प्राइवेट कम्पनी के साथ समझौता किया.

3. d. जॉन लर्नर
विवरण: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन लर्नर ने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

4. c. स्वीडन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी यूरोप यात्रा पर रवाना होंगे. अपनी 6 दिनों की यात्रा पर प्रधानमंत्री स्वीडन और ब्रिटेन का दौरा करेंगे.

5. a. ई-वे बिल प्रणाली
विवरण: राज्यों के बीच आपसी माल परिवहन के लिए बनाई गई ई-वे बिल प्रणाली 15 अप्रैल 2018 से पांच राज्यों में आरंभ की गई. इन राज्यों में आंध्रप्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

6. b. गगन शक्ति 2018
विवरण: भारतीय वायुसेना द्वारा अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘गगन-शक्ति 2018’ आयोजित किया गया.

7. a. 7.3 प्रतिशत
विवरण: विश्व बैंक का अनुमान है कि वर्ष 2018 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी और वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 में यह बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा.

8. d. 48
विवरण: भारत ने 16 अप्रैल 2018 को मेघालय कम्युनिटी-लेड लैंडस्केप्स मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक के साथ 48 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आईबीआरडी ऋण के लिए एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.

9. a. पाकिस्तान
विवरण: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी सीमा पर 72 घंटों के भीतर 5,000 से अधिक उड़ानें भरी हैं.

10. c. 2.5 लाख रुपये
विवरण: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद पर पाकिस्तान में लोकल टूर्नामेंट खेलने को लेकर करीब 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

11. c. अजीत डोवाल
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने रक्षा योजना गठित करने की घोषणा की. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल इस समिति के अध्यक्ष होंगे.

12. d. स्टडी इन इंडिया

विवरण: केंद्र सरकार ने भारत को शिक्षा के श्रेष्ठ स्थल के तौर पर ब्रांडिंग करने की पहल करते हुए ‘स्टडी इन इंडिया’ पहल शुरू की. इस कार्यक्रम के तहत स्टडी इन इंडिया नाम से एक वेब पोर्टल पेश किया गया.

13. c. इंडोनेशिया
विवरण: इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई है और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है. भूकंप के बाद इंडोनेशिया में दो सप्ताह का आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

14. a. मुंजाल एवं बर्मन परिवार
विवरण: हीरो समूह के मुंजाल परिवार और डाबर समूह के बर्मन परिवार ने फोर्टिस हेल्थकेयर को 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भेजा है.

15. b. विदेश मंत्रालय
विवरण: विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा ‘विदेश आया प्रदेश के द्वार’ अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान का लक्ष्य नागरिकों को विदेश नीति के लक्ष्यों से अवगत कराना तथा उन तक कूटनीति की पहुंच बढ़ाना है.
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..