Current Affairs : 25-04-2018

1. हाल ही में भारत सरकार किसकी जयंती के उपलक्ष्य पर 350 रुपये का विशेष सिक्का जारी करेगी?
भारत सरकार गुरु गोविन्द सिंह की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 350 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का जारी करेगी| इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा| इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत निकल और जस्ता होगा|
2. हाल ही में म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में विन मिंत को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में विन मिंत म्यांमार के उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत है|
3. हाल ही में हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

हिमाचल हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन अनुराग ठाकुर को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अनुराग ठाकुर हॉकी फेडरेशन के सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है|
4. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेट खिलाडी का मोम का पुतला तुसाद म्यूजियम में लगाया जायेगा?
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मोम का पुतला तुसाद म्यूजियम में लगाया जायेगा| तुसाद म्यूजियम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तथा कपिल देव के पुतले पहले से लगे हुए है|
5. जेम्स वेब क्या है?
जेम्स वेब विश्व का सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष टेलीस्कोप है| यह 1990 में भेजी गई हबल टेलीस्कोप से 100 गुना शक्तिशाली है। यह उन ग्लेक्सी, उल्कापिंड, ग्रहों का पता लगा सकती है, जो ब्रह्मांड के शुरुआती काल में बने थे। इससे ब्रह्मांड के कई रहस्य सामने आ सकते हैं। एलियन की मौजूदगी का भी पता लग सकता है। यह इतनी सेंस्टिव है कि चंद्रमा की दूरी पर उड़ रहे भंवरे और उसकी गूंज को रिकॉर्ड कर सके। इसे फ्रेंच गुयाना से रॉकेट-5 के जरिए अंतरिक्ष में स्थापित किया जायेगा|
6. आनंदी गोपाल जोशी कौन थी?
आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर थी| इन्हें महिलाओं को शिक्षा के प्रोत्साहन देने के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है| आनंदी पहली भारतीय महिला थी, जिन्होनें अलोपथी मेडिसिन में डिग्री प्राप्त की थी| हाल ही में गूगल ने डूडल बनाकर आनंदी जोशी को श्रंद्धाजलि अर्पित की है|
7. आर के दोरेनेद्र सिंह कौन थे?
आर के दोरेनेद्र सिंह मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री थे| इन्होनें 4 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप अपनी सेवाएँ दी थी| दोरेनेद्र सिंह मणिपुर मुख्यमंत्री बनने से पहले मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. रजनी तिलक कौन थी?
रजनी तिलक प्रसिद्ध दलित लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता थी| रजनी दलित लेखक संघ के अध्यक्ष पद पर सेवाएँ दे चुकी है| इन्होनें ‘अपनी जमीं-अपना आसमां’, पदचाप जैसी रचनाएँ लिखी थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
9. फ्रांस में फूल्स डे मनाने की शुरुआत कब की गई थी?
फ्रांस में फूल्स डे मनाने की शुरुआत 1 अप्रैल 1582 में की गई थी| दरअसल इस दिन नया वर्ष मनाया जाता था, लेकिन पोप ग्रेग्रोरी-13 ने एक अप्रैल की जगह 1 जनवरी को नया साल मनाने का आदेश दिया। काफी समय तक बहुत से लोग 1 अप्रैल को ही नया साल मनाते थे। तब ऐसे लोगों काे मूर्ख समझकर लोगों ने मजाक बनाया। तब से यह परंपरा चली आ रही है।
10. एप्पल कंपनी का स्थापना कब की गई थी?
एप्पल कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 में स्टीव जॉब्स और उनके साथियों द्वारा की गई थी| 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया था|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..