Current Affairs Quiz

1. इसरो ने हाल ही में किस सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी के साथ मिलकर लिथियम ऑयन बैटरियां बनाने के लिए समझौता किया?
a.    सेल
b.    गेल
c.    भेल
d.    भारतीय रेल


2. पेड्रो पाब्लो कुजेन्स्की के इस्तीफा देने के बाद हाल ही में किसे पेरू का राष्ट्रपति बनाया गया?
a.    मार्टिन विजकार्रा

b.    डेविड अल्त्मिश
c.    नूराह जोनसन
d.    अल्बर्टो ग्वासिन


3. अमेरिका के बाद हाल ही में किस देश ने लोकप्रिय 457 वीज़ा कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की?
a.    न्यूज़ीलैंड
b.    कनाडा
c.    ब्रिटेन
d.    ऑस्ट्रेलिया


4. डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का क्या नाम है?
a.    मैथ्यू मूलर
b.    जॉन बोल्टन
c.    क्रिस्टोफर नीलोन
d.    माइक पोम्पियो


5. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया?
a.    प्रोफेसर राकेश भटनागर
b.    प्रोफेसर अमृत पाल सिंह
c.    प्रोफेसर देवेन्द्र गुलाटी
d.    प्रोफेसर मिथिलेश मिश्रा


6. हाल ही में ‘मिशन बियोंड’ किस राज्य में शुरू किया गया है?
a.    तेलंगाना
b.    हरियाणा
c.    महाराष्ट्र
d.    दिल्ली


7.  हाल ही में भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a.    देवेन्द्र कुमार
b.    जोगेश नायक
c.    आर बी पंडित
d.    विवेक कौशिक


8. हाल ही में देश के 17 राज्यों में 59 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में किस दल ने सबसे अधिक मत हासिल किये?
a.    बीजेपी
b.    सपा
c.    बसपा
d.    कांग्रेस


9. फेसबुक डाटा लीक के चलते हाल ही में किस प्रसिद्ध कम्पनी ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया?
a.    यश राज फिल्म्स
b.    ई एंड वाई
c.    टेस्ला-स्पेसएक्स
d.    नेस्ले


10. हाल ही में भूषण स्टील के अधिग्रहण की बोली किस कंपनी ने जीती है?
a.    टाटा स्टील लिमिटेड
b.    जिंदल स्टील
c.    लार्सन एंड टुर्बो
d.    रिलायंस इंडस्ट्रीज



उत्तर:
1. c. भेल

विवरण: बिजली उपकरण बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने विभिन्न क्षमता की लिथियम आयन बैटरी के विनिर्माण के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता किया है. 

2. a. मार्टिन विजकार्रा
विवरण: पेरू के नए राष्ट्रपति मार्टिन विजकार्रा ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की. इस दौरान मार्टिन ने सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की प्रतिबद्धता जताई.

3 . d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ऑस्ट्रेलिया ने नियोक्ता- प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम समाप्त कर दिया है. इसकी जगह नया सख्त कार्यक्रम लाया गया है जिसमें अंग्रेजी भाषा में उच्च स्तर की दक्षता और उच्च रोजगार कुशलता होना अनिवार्य है.

4. b. जॉन आर. बोल्टन
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जॉन आर. बोल्टन को नियुक्त किया गया है.

5. a. प्रफेसर राकेश भटनागर

विवरण: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रफेसर राकेश भटनागर को विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है.

6. d. दिल्ली
विवरण: - ‘मिशन बियोंड’ दिल्ली में शुरू किया गया है. इस योजना का उद्देश्य नगरपालिका स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के स्तर को बेहतर बनाना है.

7. c. आर बी पंडित
विवरण: भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में वाइस एडमिरल आर बी पंडित को नियुक्त किया गया है.

8. a. बीजेपी
विवरण: देश के 17 राज्यों में 59 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद बीजेपी उच्चसदन में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है.

9. c. टेस्ला-स्पेसएक्स
विवरण: स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने करीब 2.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और फॉलोवर वाले फेसबुक के ऑफिसियल पेज को डिलीट कर दिया.

10. a. टाटा स्टील लिमिटेड
विवरण: दिग्गज इस्पात कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड ने कर्जबोझ से जूझ रही भूषण स्टील के अधिग्रहण के लिए बोली में जीत हासिल कर ली है.

ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..