Current Affairs : 17-03-2018

1. भारतीय विज्ञान कांग्रेस 105 वें सत्र का शुभारम्भ कहाँ किया जा रहा है ?
इंफाल ( मणिपुर )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंफाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के105  वें सत्र का शुभारंभ करेंगे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हर साल होता है। आम तौर पर जनवरी के पहले सप्ताह में इसका आयोजन होता है।  देशभर से शीर्ष वैज्ञानिक इस सम्मेलन में शिरकत करते हैं।  पिछली विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आंध्रप्रदेश में तिरूपति में हुआ था।
2. महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी किस देश से सम्बंधित हैं ?

अर्जेंटीना
बुधवार को चेल्सी के खिलाफ खेले गए चैंपियंस लीग मैच में मेस्सी ने  अपना 100वां गोल मारा। दुनिया के महान फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने अपने रिकॉर्ड्स की लंबी लिस्ट में एक और रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। इसके साथ ही मेस्सी, रोनाल्डो को पछाड़कर सबसे तेज 100 गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। ये गोल मेस्सी के करियर का सबले तेज गोल था।
3. स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 योजना किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है ?
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय
अपने सपनों का डिजिटल भारत निर्मित करने और राष्‍ट्र निर्माण से अपने युवाओं को जोड़ने के लिए स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 की शुरूआत की गई थी। करीब 30 विभिन्‍न सरकारी विभाग/मंत्रालय सहयोगी के रूप में शामिल हैं। पहली बार सरकारी विभाग छात्रों के साथ प्रत्‍यक्ष रूप से जुड़े हैं और उन्‍हें अपनी कार्य क्षमता में सुधार लाने, राजस्‍व हानि और भ्रष्‍टाचार को रोकने के लिए डिजिटल समाधान तैयार करने की चुनौती दे रहे हैं।स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 के अंतर्गत अनुसंधान परियोजनाओं के लिए विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों/विभागों की 55 टीमों को चुना गया था।
4. “लक्ष्य’’ कार्यक्रम का उदेश्य क्या है ?
प्रसूति सम्बन्धी देखभाल सेवाओं में सुधार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रसूति गृह और ऑपरेशन कक्ष में देखभाल में गुणवत्तापरक सुधार के उद्देश्य से हाल ही में ‘लक्ष्य’ कार्यक्रम की घोषणा की। इस कार्यक्रम से प्रसूति कक्ष, ऑपरेशन थियेटर और प्रसूति संबंधी गहन देखभाल इकाइयों (आईसीयू), उच्च निर्भरता इकाइयों (एचडीयू) में गर्भवती महिलाओं की देखभाल में सुधार होगा।
5. ल ही में ‘सिटिजन सर्विस एप किसने लांच किया है  ?
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी)
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 11 मार्च 2018 को नागरिक सेवाओं के लिए ‘सिटिजन सर्विस’ मोबाइल एप लांच किया| ‘’सिटिजन सर्विस ‘’एप से पुलिस और नागरिकों के बीच संपर्क बढेगा और सेवाओं को सुगम तथा सुचारू ढंग से संचालित किया जा सकेगा| सिटिजन सर्विस एप की मदद से लोग पुलिस स्टेशनों और उनके रूट, अग्नि शमन सेवा, एंबुलेंस, महिला हेल्पलाइन, रेलवे हेल्पलाइन और बाल हेल्पलाइन जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. साथ ही आम लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ उसकी स्थिति भी जान सकते हैं.
6. पीएनबी घोटाले के समय चर्चित ‘’कोर बेंकिंग प्रणाली’’ क्या है ?
सेण्ट्रलाइज़्ड ऑन-लाइन रियल-टाइम इनवायरमेण्ट
यह केन्द्रीयकृत बैंकिंग की ऐसी प्रणाली है जिसके द्वारा इस प्रणाली से जुड़े सारे बैंक केन्द्रीयकृत डाटासेण्टर्स का उपयोग बैंकिंग लेन-देन से जुड़े सारे सौदों के लिए करते हैं। कोर बैंकिंग में रियल-टाइम आधार पर कार्य पर नजर बनाई जा सकती है | तथा किसी भी बैंक में हुआ कोई भी लेन-देन केन्द्रीय सर्वर्स के द्वारा पूरी बैंकिंग प्रणाली में प्रतिबिंबित होता है। कोर बैंकिंग में उच्च स्तर की सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर पूरी बैंकिंग प्रणाली को बांधकर बैंकिंग लेन-देनों में अधिक लचीलापन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।
7. इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) सर्वे में दुनिया के अनुसार भारत का सबसे सस्ता शहर कौन सा है ?
दिल्ल्ली
सीरिया की राजधानी दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। वहीं, वेनेजुएला की राजधानी कराकस और कजाकस्तान का अलमाटी इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। नई दिल्ली दसवें स्थान पर है।सिंगापुर सबसे महंगा शहर है |
8. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2018 में भारत का स्थान कौन सा था ?
133 वां
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट वैश्विक प्रसन्नता की स्थिति का एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है. रिपोर्ट में भारत की 133वें स्थान पर है |पिछले वर्ष भारत 122 वें स्थान पर रहा था | पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी दुनिया में सबसे अप्रसन्न स्थान है. अमेरिका 2016 से 5 स्थान नीचे होकर 18 वें स्थान पर आ गया है. पाकिस्तान (75 वें), चीन (86 वें) और नेपाल (101 वां) | फिनलेंड , नोर्वे , डेनमार्क क्रमशः पहले , दुसरे , तीसरे स्थान पर रहे हैं |
9. एंजेला मर्केल कौनसी बार जर्मनी की चांसलर चुनी गयीं हैं ?
चौथी बार
जर्मनी की संसद ने चांसलर के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए एंजेला मर्केल का चुनाव किया है, गुप्त मतदान में बुंदेस्टैग के 709 सदस्यों में से 364 ने मर्केल के समर्थन में वोट किया। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 50 फीसदी मत चाहिए होते हैं जिसमें मर्केल को नौ मत ज्यादा मिले। एंजेला मर्केल कंजरवेटिव क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन से सम्बंधित हैं |
10. विश्‍व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस 2018 की थीम क्या थी ?
‘डिजिटल बाजारों को न्‍यायसंगत बनाना ’
विश्व स्तर पर 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह एक जागरूकता दिवस है |  15 मार्च 2018 को मनाये गये विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम ‘’डिजिटल बाजारों को न्‍यायसंगत बनाना’’ है |  यह दिन सभी उपभोक्ताओं के बुनियादी अधिकारों को बढ़ावा देने का एक अवसर है| भारत में 24 दिसम्बर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..