Current Affairs : 06-03-2018

1. हाल ही में “आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान किस देश में चलाया गया है?
“आतंकवादियों और आपराधिक तत्वों” के विरुद्ध “व्यापक” सुरक्षा अभियान मिस्र में चलाया गया है| यह अभियान सिनाई प्रायद्वीप, नाइल डेल्टा के कुछ हिस्सों और पश्चिमी रेगिस्तान में गतिविधियाँ कर रहे सशस्त्र समूहों को बाहर करने के लिए एक योजना का क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से चलाया गया है|
2. हाल ही में किस देश में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है?

पाकिस्तान में “पैडमेन” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है| पाकिस्तान के केंद्रीय सेंसर बोर्ड ने इसके प्रदर्शन को मंजूरी देने से मना कर दिया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि यह फिल्म पाकिस्तानी परंपराओं और संस्कृति के विरुद्ध है।
3. हाल ही में किस अभिनेता ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
अभिनेता मुकेश खन्ना ने बाल फिल्म सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है| इन्होनें बच्चों की फिल्मों को सिनेमाघर तक पहुँचाने में समर्थन की कमी और संस्था को पार्यप्त कोष नही होने का आरोप लगाया है|
4. चंद्रशेखर रथ कौन थे?
चंद्रशेखर रथ ओडिशा भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे| इनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में की गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. ह्वांग प्योंग कौन है?
ह्वांग प्योंग उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख है| हाल ही में इन्हें सेना प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया है| ह्वांग को भ्रष्टाचार के चलते पद से बर्खास्त किया गया है|
6. पॉलिटिकल ब्यूरो किस देश की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है?
पॉलिटिकल ब्यूरो उत्तर कोरिया की सबसे ताकतवर सैन्य संस्था है| इस सैन्य संस्था में करीब 13 लाख सैनिक है| उत्तर कोरिया के अधिकारीयों की तैनाती यही संस्था करती है|
7. माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म कब अपनाया था?
माइकल मधुसुदन दत्ता ने ईसाई धर्म 9 फरवरी 1824 में अपनाया था| दत्ता उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार थे|
8. मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर कब बनाया गया था?
मार्टिन रॉबिसन डेलने को अमेरिकी सेना का मेजर 8 फरवरी 1865 में बनाया गया था| मार्टिन अमेरिकी सेना के मेजर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति थे|
9. अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम कब शुरू की थी?
अमेरिकी सांसद मैकार्थी ने कम्युनिस्टों के खिलाफ मुहीम 9 फरवरी 1950 में शुरू की थी| मैकार्थी ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्रालय में 200 लोग कम्युनिस्ट हैं। ये लोग नीतियों को प्रभावित कर रहे हैं। इन्होनें संसद में लगभग छह घंटों तक भाषण दिया और 81 लोगों के बारे में बिना उनके नाम लिए जिक्र किया। अमेरिका के 25 राज्यों ने कानून बनाकर कम्युनिस्ट संगठनों को गैर कानूनी घोषित किया था|
10. ‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर कहाँ पर स्थित है?
‘सेन्सो-जी टे’ मंदिर टोक्यो में स्थित है| यह टोक्यो का सबसे पुराना बौद्ध मंदिर है| यह बौद्ध मंदिर जापानियों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहले इस मंदिर में सभी को आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यह सभी के लिए खोल दिया गया है|
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..