Current Affairs: 21-02-2018

1. हाल ही में किस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा हेतु “शक्ति” मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है?
हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा हेतु “शक्ति” मोबाइल एप सेवा शुरू की गई है| इस एप को बिना इन्टरनेट उपयोग में लिया जा सकता है| इस एप की मदद से सिर्फ मोबाइल फोन हिलाकर अपनी लोकेशन की जानकारी नजदीकी पुलिस कंट्रोल रूम में भेजी जा सकती है|
2. हाल ही में अमेरिका ने कितने हाई रिस्क देशों से प्रवेश प्रतिबंध हटाया है?

अमेरिका ने 11 हाई रिस्क देशों से प्रवेश प्रतिबंध हटाया है| अब इन 11 देशों के लोगों को शरण पाने के लिए ज्यादा सख्त सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा| शरणार्थी समूहों के मुताबिक इनमें मुस्लिम बहुल मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यमन और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन सभी 11 देशों को अमेरिका ने उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाले देशों की सूची में शामिल कर रखा है। अमेरिका ने इन देशों के शरणार्थियों पर अक्टूबर में प्रतिबंध लगाया था।
3. हाल ही में जारी की गई दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
दुनिया के सबसे धनी देशों की सूची में भारत को छठा स्थान दिया गया है| भारत की कुल संपति 8,230 अरब डॉलर है| इस सूची में अमेरिका 64,584 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अमेरिका विश्व का सबसे धनी देश है। दूसरे स्थान पर 24,803 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चीन और तीसरे स्थान पर जापान (19,522 अरब डॉलर) है। कुल संपत्ति से मतलब हर देश या शहर में रहने वाले सभी व्यक्तियों की निजी संपत्ति से है। इसमें उनकी देनदारियों को घटाकर सभी संपत्तियां शामिल की जाती हैं। सूची में ब्रिटेन चौथे स्थान (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी 5वें (9,660 अरब डॉलर), फ्रांस 7वें (6,649 अरब डॉलर), कनाडा 8वें (6,393 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया 9वें (6,142 अरब डॉलर) और इटली 10वें (4,276 अरब डॉलर) स्थान पर है।
4. ग्रैमी पुरस्कार क्या है?
ग्रैमी पुरस्कार अंग्रेजी भाषा में संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिये जाने वाला पुरस्कार है| पहला ग्रैमी पुरस्कार समारोह 4 मई, 1959 में आयोजित किया गया था| यह 1958 में कलाकारों द्वारा संगीत की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था|
5. डॉ. गुरुचरण सिंह कालकट कौन थे?
डॉ. गुरुचरण सिंह कालकट प्रसिद्ध कीट वैज्ञानिक थे| गुरुचरण सिंह कृषि के क्षेत्र में बहुत से मिसाली सुधार लाने में अग्रणीय थे| इन्हें पंजाब में हरित क्रांति का पुरोधा कहा जाता था| इन्हें पद्मश्री तथा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय सीफूड कार्यक्रम कहाँ पर आयोजित किया गया है?
अन्तर्राष्ट्रीय सीफूड कार्यक्रम गोवा में आयोजित किया गया है| यह कार्यक्रम एक वार्षिक घटना है, जो समुद्री उत्पाद क्षेत्र जैसे उत्पादकों, प्रसंस्करण मशीनरी निर्माता, प्रोसेसर और तकनीकी विशेषज्ञों के विभिन्न हितधारकों के लिए मीटिंग बाँध के रूप में कार्य करता है| इस वर्ष इस कार्यक्रम का विषय “भारत से सुरक्षित और स्थायी समुद्री भोजन” रखा गया है|
7. अंतर्राष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस कब मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस प्रतिवर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की मानवीय त्रासदियों की याद में मनाया जाता है| 27 जनवरी 1945 को रेड आर्मी ने नाजियों के सबसे बड़े मृत्यु शिविर, ऑशविट्ज-बर्कनेउ (पोलैंड) को मुक्ति दिलाई थी|
8. विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष जनवरी माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है| यह दिवस कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सहायता तथा इस रोग से पीड़ित लोगों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के बारें में जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
शहीद दिवस प्रतिवर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये मनाया जाता है जो भारत की आजादी, कल्याण और प्रगति के लिये लड़े और अपने प्राणों की बलि दे दी थी|
10. चिंपांजी हैम को अंतरिक्ष में कब भेजा गया था?
चिंपांजी हैम को अंतरिक्ष में 31 जनवरी 1931 में भेजा गया था| हैम नाम का यह चिंपांजी 420 मील (676 किमी) की दूरी तय कर अंतरिक्ष में गया था। इस यात्रा का उद्देश्य यह देखना था कि कोई व्यक्ति अंतरिक्ष उड़ान के दौरान जीवित रह सकता है या नहीं। चिंपांजी का मानव से समानता होने के कारण उसे अंतरिक्ष भेजने के लिए चुना गया था। चिंपांजी हैम को इस मिशन पर भेजने से पहले उसके कई टेस्ट किए गए और ट्रेनिंग भी दी गई थी। यह धरती से ऊपर 155 मील (250 किमी) की ऊंचाई पर 8,000 किमी/ घंटा की यात्रा थी। हैम चिंपांजी का नाम हॉलमैन एयरोस्पेस मेडिकल सेंटर के नाम पर रखा गया था। यह चिंपांजी अफ्रीका से लाया गया था।
ADMISSION OPEN -> Special Foundation Batch for All Banking Exams, Starts from: 1 March| Timing: 10:00 AM | Regular Live Classes Running on Safalta360 App. Download Now | For more infomation contact us on these numbers - 9828710134 , 9982234596 .

TOP COURSES

Courses offered by Us

Boss

BANKING

SBI/IBPS/RRB PO,Clerk,SO level Exams

Boss

SSC

WBSSC/CHSL/CGL /CPO/MTS etc..

Boss

RAILWAYS

NTPC/GROUP D/ ALP/JE etc..

Boss

TEACHING

REET/Super TET/ UTET/CTET/KVS /NVS etc..